सब्सक्राइब करें

सुशांत की आत्महत्या मामले में बयान दर्ज करा दिल्ली रवाना हुईं दिल बेचारा की एक्ट्रेस संजना, कहा- 'शायद कभी ना लौटूं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 01 Jul 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Dil Bechara Costar Sanjana Sanghi Hints To Leave Mumbai Forever
संजना सांघी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में अभी जांच चल रही है। पुलिस सुशांत के करीबी दोस्तों और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की हीरोइन संजना सांधी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। संजना से बीते दिन नौ घंटे पूछताछ भी हुई है। जिसमें उन्होंने कई खुलासे भी किए हैं।



Trending Videos
Sushant Singh Rajput Dil Bechara Costar Sanjana Sanghi Hints To Leave Mumbai Forever
संजना सांघी - फोटो : ट्विटर

संजना सांघी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म 'दिल बेचारा' जहां संजना सांघी की डेब्यू फिल्म है तो वहीं सुशांत की आखिरी फिल्म भी है। पुलिस पूछताछ के बाद संजना ने अब मुंबई को अलविदा कह दिया है। संजना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने कुछ मिस्टीरियस लाइनें भी लिखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Dil Bechara Costar Sanjana Sanghi Hints To Leave Mumbai Forever
संजना सांघी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

संजना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में संजना ने कुछ लाइनें लिखी हैं। जिन्हें देख लग रहा है कि उनका मुंबई से मन भर गया है। संजना ने लिखा, 'खुदा हाफिज मुंबई। 4 महीने बाद आपके दर्शन हुए। मैं चली दिल्ली वापस। आपकी सड़कें कुछ अलग सी लगीं।'

Sushant Singh Rajput Dil Bechara Costar Sanjana Sanghi Hints To Leave Mumbai Forever
सुशांत सिंह राजपूत, संजना सांघी, स्वास्तिका मुखर्जी - फोटो : Social Media

आगे संजना ने लिखा, 'सुनसान थीं, शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजरिए को बदल रहे हैं। या शायद आप भी थोड़े दुख में हैं। मिलते हैं जल्दी। या शायद नहीं।' ये तस्वीर मुंबई एयरपोर्ट की है। जिसमें संजना अपने चेहरे को मास्क से कवर करके रखा है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Dil Bechara Costar Sanjana Sanghi Hints To Leave Mumbai Forever
संजना सांघी - फोटो : ट्विटर

बता दें कि बीते दिन हुई पुलिस पूछताछ में संजना ने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी कई बातों से पर्दा उठाया था। संजना ने अपने बयान में बताया था कि दिल बेचारा में उन्हें बाद में पता चला था कि वो सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट लीड रोल में हैं। वहीं उन्होंने मीटू पर हुए सवाल के जवाब में बताया कि सुशांत ने उनके साथ कभी कोई गलत हरकत नहीं की। न ही उन्होंने सुशांत पर कभी भी मीटू का आरोप लगाया था।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के घर पर खूब वीडियो बनाती थीं रिया चक्रवर्ती, सोशल मीडिया के जरिए हुआ खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed