बॉलीवुड की तीन बेहतरीन अभिनेत्रियों को एक साथ फिल्म में काम करते देखने के लिए लोग बहुत समय से इंतजार कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट की, जो फरहान अख्तर निर्देशित फिल्म 'जी ले जरा' में साथ काम करती दिखाई देने वाली हैं। फिल्म के एलान के बाद से फैंस इसकी हर अपडेट पर नजर बनाए रखते हैं। तो उन्हीं फैंस के लिए हमारे पास जी ले जरा से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है, जो फिल्म की राइटर रीमा कागती ने साझा किया है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा..
Jee Le Zara: प्रियंका-आलिया और कटरीना की फिल्म पर बड़ा अपडेट, रीमा कागती ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में फिल्म की लेखक रीमा ने जी ले जरा को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। हालांकि, रीमा का यह इंटरव्यू उनके आगामी शो दहाड़ को प्रमोट करने के लिया था, लेकिन फिर भी जब रीमा से जी ले जरा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलकर जवाब दिया। जी ले जरा के बारे में अपडेट साझा करने के लिए जब रीमा से पूछा गया तो लेखक ने मुस्कुराते हुए कहा, 'हम साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। हम सभी इसके लिए बहुत एक्साइटेड हैं।'
The Kerala Story: द केरल स्टोरी के सदस्य को मिली धमकी, निर्देशक सुदीप्तो सेन की शिकायत के बाद एक्शन में पुलिस
Salman Khan: सलमान खान को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस