{"_id":"5ee09f728ebc3e43413383a2","slug":"jeevan-death-anniversary-here-are-lesser-know-facts-about-narad-muni-in-mythological-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jeevan: एक्टिंग के लिए घर से भाग गए थे बॉलीवुड के 'नारद मुनि', खलनायकी में भी हुए सफल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jeevan: एक्टिंग के लिए घर से भाग गए थे बॉलीवुड के 'नारद मुनि', खलनायकी में भी हुए सफल
हिंदी सिनेमा में अभिनेता जीवन का नाम पॉपुलर विलेन में गिना जाता था। आज जीवन की 33वीं पुण्यतिथि है। साल 1915 में कश्मीर में जन्में जीवन का असली नाम ओंकार नाथ धर था। वो बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। जीवन का परिवार काफी बड़ा था। उनके 24 भाई बहन थे। जीवन के जन्म के साथ ही उनकी मां का निधन हो गया था। जब जीवन 3 साल के थे तब उन्होंने अपने पिता को खो दिया।
2 of 5
जीवन
- फोटो : Twitter
जीवन के परिवार में एक्टिंग की इजाजत नहीं थी। इसलिए वह 18 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़कर मुंबई आ गए। जब वो मुंबई आए तो उनकी जेब में सिर्फ 26 रुपए थे। करियर के शुरुआती दिनों में जीवन को काफी स्ट्रगल करना पड़ा। उन्हें नौकरी की जरूरत थी इसलिए वो एक स्टूडियो में काम करने लगे। ये स्टूडियो मोहनलाल सिन्हा का था। मोहन लाल उस समय के जाने- माने डायरेक्टर हुआ करते थे। जब मोहनलाल को पता चला कि जीवन एक्टिंग करना चाहते हैं तो उन्होंने अपनी फिल्म 'फैशनेबल इंडिया' में उन्हें रोल दिया।
3 of 5
जीवन
- फोटो : Twitter
जीवन ने फोटोग्राफी, नृत्य, एक्शन, संगीत आदि में भी किस्मत आजमाई लेकिन असफल रहे। जीवन के बेटे किरण कुमार भी मशहूर एक्टर हैं। हाल ही में वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इलाज के बाद वह घर पर हैं। 50 के दशक में बनी हर धार्मिक फिल्म में जीवन ने नारद का रोल किया। जीवन की डायलॉग डिलीवरी कमाल की थी। उन्हें जीवन नाम विजय भट्ट ने दिया था। जीवन ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था। फिल्म 'कानून' में कठघरे के सीन का मोनोलॉग बेहद लोकप्रिय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जीवन
इसके बाद जीवन को एक के बाद एक कई फिल्मों में काम मिला। जीवन ने अलग-अलग भाषाओं की करीब 61 फिल्मों में नारद मुनि का किरदार निभाया। जीवन को पहचान उस समय मिली जब 1935 में उन्होंने फिल्म 'रोमांटिक इंडिया' में काम किया। जीवन के नाम, फिल्मों में एक ही किरदार को सबसे ज्यादा बार निभाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 61 फिल्मों में नारद मुनि का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
5 of 5
जीवन
जीवन की सफल फिल्मों में 'अफसाना', 'स्टेशन मास्टर', 'अमर अकबर एंथनी' और 'धर्म-वीर' जैसी यादगार फिल्में शामिल हैं। उन्होंने नागिन, शबनम, हीर-रांझा, जॉनी मेरा नाम, कानून, सुरक्षा, लावारिस, आदि फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई। जीवन अपने करियर के शुरुआती दौर में ही जान गए थे कि उनका चेहरा हीरो लायक नहीं है। इसलिए उन्होंने खलनायकी में हाथ आजमाया और सफल भी हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।