सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Jeevan: घर से भागे कश्मीरी पंडित ने सिनेमा को बनाया ‘जीवन’, जन्मते ही मां गुजर गई, तीन साल में उठ गया पिता का साया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 10 Jun 2022 07:00 AM IST
सार

हिंदी फिल्म सिनेमा के मशहूर खलनायक जीवन आज भी अपनी दमदार अदाकारी और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मों में बतौर खलनायक नजर आए जीवन का हर रोल में अलग ही रूप देखने को मिला।

विज्ञापन
Jeevan Death Anniversary: Jeevan ran away from home to become an actor lost his parents at early age know his emotional story here
जीवन - फोटो : Social media

हिंदी फिल्म सिनेमा के मशहूर खलनायक जीवन आज भी अपनी दमदार अदाकारी और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मों में बतौर खलनायक नजर आए जीवन का हर रोल में अलग ही रूप देखने को मिला। हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जीवन की जिंगदी में कई उतार- चढ़ाव रहे। बचपन में ही माता- पिता का साया सिर से उठने के बाद से उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए। 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुके जीवन की आज पुण्यतिथि है। आइए इस मौके पर जानते हैं अभिनेता के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें- 

Trending Videos
Jeevan Death Anniversary: Jeevan ran away from home to become an actor lost his parents at early age know his emotional story here
जीवन - फोटो : Social Media

24 अक्टूबर, 1915 में जन्मे जीवन एक कश्मीरी पंडित थे। कश्मीर में घाटियों में जन्म लेने वाले अभिनेता का असली नाम ओंकार नाथ धार था। जीवन का परिवार काफी बड़ा था। उनके 24 भाई- बहन थे। उनके जन्म के साथ ही जीवन की मां का निधन हो गया। पैदा होते ही मां की ममता से महरूम हो चुके जीवन की जिंदगी में एक और दुखद और कठिन पल तब आया जब 3 साल की उम्र में उनके सिर से पिता का भी साया उठ गया। बचपन में ही अनाथ हो चुके अभिनेता के जीवन में संघर्ष यहीं खत्म हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jeevan Death Anniversary: Jeevan ran away from home to become an actor lost his parents at early age know his emotional story here
जीवन - फोटो : Social Media

जीवन बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन वह एक ऐसे परिवार से आते थे, जहां उन्हें अभिनय करने की इजाजत नहीं थी। इसलिए अपने सपने को पूरा करने की चाहत लिए जीवन 18 साल की उम्र में घर से भागकर मुंबई आ गए। अभिनेता जब मुंबई पहुंचे तब उनकी जेब में सिर्फ 26 रुपये थे। अपने करियर के शुरुआत में उन्हें को काफी संघर्ष करना पड़ा। जीवन यापन के लिए उन्हें एक नौकरी की जरूरत थी इसलिए स्टूडियो मोहनलाल स्टूडियो में काम करने लगे थे। उस दौर के मशहूर निर्देशक मोहन लाल को जब पता चला कि जीवन भी अभिनय में रूचि रखते हैं, उन्होंने अपनी फिल्म 'फैशनेबल इंडिया' में एक्टर को रोल दिया।

Jeevan Death Anniversary: Jeevan ran away from home to become an actor lost his parents at early age know his emotional story here
जीवन - फोटो : Social Media

उस समय के जाने-माने डायरेक्टर हुआ करते थे। जब मोहनलाल को पता चला कि जीवन एक्टिंग करना चाहते हैं तो उन्होंने अपनी फिल्म 'फैशनेबल इंडिया' में रोल दिया। अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही जीवन जान गए थे कि उनका चेहरा हीरो लायक नहीं है। ऐसे में उन्होंने खलनायकी में हाथ आजमाया और इसमें सफल भी हुए। इसके बाद जीवन को एक के बाद एक कई फिल्मों में काम मिला। इतना ही नहीं उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की करीब 60 फिल्मों में नारद मुनि का किरदार भी निभाया।

विज्ञापन
Jeevan Death Anniversary: Jeevan ran away from home to become an actor lost his parents at early age know his emotional story here
जीवन - फोटो : Twitter

50 के दशक में बनी हर धार्मिक फिल्म में जीवन ने नारद का रोल किया। हालांकि, उन्हें साल 1935 में आई फिल्म 'रोमांटिक इंडिया' से पहचान मिली। इसके बाद जीवन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने लंबे  फिल्मी करियर के दौरान जीवन 'अफसाना', 'स्टेशन मास्टर', 'अमर अकबर एंथनी','धर्म-वीर',नागिन, शबनम, हीर-रांझा, जॉनी मेरा नाम, कानून, सुरक्षा, लावारिस, आदि फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed