फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jennifer Winget Birthday: 17 की उम्र में ऐश्वर्या संग इस फिल्म में नजर आईं थीं 'माया', करण सिंह ग्रोवर संग शादी रही चर्चा में

Sat, 30 May 2020 05:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 30 May 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Jennifer Winget Birthday Special: Jennifer Winget turns 35 Birthday Special facts about her life and unseen pics
जेनिफर विंगेट बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी शो 'बेपनाह' में जोया का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट का आज जन्मदिन है। वह 35 साल की हो गईं हैं। प्रोफेशनल लाइफ में जेनिफर को काफी सफलता हासिल हुई। जेनिफर ने एक से बढ़कर एक टीवी शोज में काम किया है और लगातार करती जा रही हैं। जेनिफर विंगेट सबसे पहले 'दिल मिल गए' से चर्चा में आईं थीं। इसके बाद जेनिफर का मासूम चेहरा हर किसी के दिल में बस गया। जेनिफर के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Jennifer Winget Birthday Special: Jennifer Winget turns 35 Birthday Special facts about her life and unseen pics
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram

जेनिफर विंगेट की खूबसूरती किसी भी बॉलीवुड अदाकारा पर भारी पड़ती है। जेनिफर विंगेट की खूबसूरती पर उनके फैंस कायल है। सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। जेनिफर 2003 में आई फिल्म कुछ ना कहो में नजर आई थीं। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। उस वक्त जेनिफर 17 साल की थीं।

Jennifer Winget Birthday Special: Jennifer Winget turns 35 Birthday Special facts about her life and unseen pics
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram

जेनिफर को '50 सबसे अधिक सेक्सी एशियाई महिलाओं' की सूची में शामिल किया जा चुका है। जेनिफर ने 'दिल मिल गए', 'सरस्वतीचंद्र', 'बेहद' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शो के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई। जेनिफर ने 'राजा की आएगी बारात' और 'राजा को रानी से प्यार हो गया' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jennifer Winget Birthday Special: Jennifer Winget turns 35 Birthday Special facts about her life and unseen pics
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram

जेनिफर की मां पंजाबी और पिता मराठी क्रिश्चियन हैं। जेनिफर ने 12 साल की उम्र में ही इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। पहली बार उन्हें सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' में देखा गया था। जेनिफर ने वर्ष 2000 में 'शाका लाका बूम बूम' से चाइल्ट आर्टिस्ट के तौर छोटे पर्दे पर कदम रखा था। 

विज्ञापन
Jennifer Winget Birthday Special: Jennifer Winget turns 35 Birthday Special facts about her life and unseen pics
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram

अपने अभिनय से सभी को दीवाने बनाने वाली जेनिफर एक्ट्रेस नहीं एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। जेनिफर को शो 'बेपनाह' के बाद काफी फेम मिला था। इस शो में वह माया के किरदार में नजर आईं थीं। जेनिफर की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही है। जेनिफर ने 9 अप्रैल 2012 को टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर ने 2014 में तलाक ले लिया था। तलाक के बाद करण ने जहां बिपाशा से शादी कर ली, वहीं जेनिफर आज भी सिंगल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed