{"_id":"6807da54e54bf0cc9d0f4ab1","slug":"jewel-thief-actor-jaideep-ahlawat-famous-movies-with-negative-roles-commando-an-action-hero-maharaj-baaghi-3-2025-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jaideep Ahlawat: ‘ज्वेल थीफ’ से पहले विलेन बनकर कब-कब छाए जयदीप अहलावत? देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jaideep Ahlawat: ‘ज्वेल थीफ’ से पहले विलेन बनकर कब-कब छाए जयदीप अहलावत? देखें पूरी लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:35 PM IST
सार
Jewel Thief: जयदीप अहलावत की गिनती बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती है। वह इन दिनों फिल्म 'ज्वेल थीफ' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनका किरदार नकारात्मक है।
विज्ञापन
1 of 5
ज्वेल थीफ
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दमदार अभिनेता जयदीप अहलावत जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और निकिता दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ‘ज्वेल थीफ’ को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस बीच आज हम बात करेंगे जयदीप अहलावत के उन शानदार नेगेटिव किरदारों की, जिन्होंने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई।
फिल्म ‘कमांडो’ में जयदीप अहलावत ने एक खूंखार विलेन का किरदार निभाया था। इस एक्शन से भरपूर फिल्म में विद्युत जामवाल के साथ उनकी टक्कर देखने लायक थी। जयदीप का किरदार इतना दमदार था कि उन्होंने अपने अभिनय से हर सीन में जान डाल दी थी। उनकी खतरनाक मुस्कान और ठंडे दिमाग वाले विलेन के रोल ने दर्शकों गहरी छाप छोड़ी। इस फिल्म ने जयदीप को एक भरोसेमंद खलनायक के रूप में स्थापित किया।
Pahalgam Attack: आतंकवादी हमले की इमरान हाशमी ने की निंदा, बोले- ये कृत्य हमारी एकता और ताकत को नहीं हिला सकते
3 of 5
एन एक्शन हीरो
- फोटो : यूट्यूब
एन एक्शन हीरो
‘एन एक्शन हीरो’ में जयदीप ने एक बार फिर विलेन के रूप में अपने अभिनय का जादू दिखाया था। इस फिल्म में उन्होंने एक चालाक और खतरनाक किरदार निभाया, जो आयुष्मान खुराना के किरदार के पीछे पड़ा था। जयदीप की खासियत यह थी कि उन्होंने इस रोल को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया, लेकिन फिर भी उनका डर दर्शकों के दिलों में बना रहा। इस फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग और खलनायकी का फैंस को खूब पसंद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महाराज रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
महाराज
‘महाराज’ में जयदीप अहलावत ने एक ऐसे विलेन का किरदार निभाया था जो समाज में अपनी ताकत और चालाकी से लोगों को गुमराह करता है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित थी। जयदीप ने अपने किरदार को इतनी सच्चाई से निभाया कि दर्शक उनके अभिनय के कायल हो गए। उनके डायलॉग्स और स्क्रीन प्रेजेंस ने इस फिल्म को और भी खास बना दिया।
विज्ञापन
5 of 5
बागी 3
- फोटो : यूट्यूब
बागी 3
‘बागी 3’ में जयदीप ने टाइगर श्रॉफ के सामने एक खतरनाक आतंकी का किरदार निभाया था। इस एक्शन फिल्म में उनका रोल छोटा, लेकिन प्रभावशाली था। जयदीप ने अपने सीमित स्क्रीन टाइम में भी अपनी छाप छोड़ी और साबित किया कि वे किसी भी किरदार को यादगार बना सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।