एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से रोजाना काम से जुड़ी खबरें तो सामने आती ही रहती हैं, साथ ही सितारें भी अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारियों को भी साझा करते रहते हैं। आज भी कई सेलिब्रिटीज ने अपने जीवन के खूबसूरत लम्हों को शेयर किया है, तो कोई अपने आगामी प्रोजेक्ट की तैयारी में लग गया है। तो चलिए जानते हैं आज का किसी सेलिब्रिटी ने दिया क्या अपडेट।
Photos of the day: जान्हवी कपूर का किलर लुक और मोनोकनी में हिना ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री हिना खान अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। चाहें ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न एक्ट्रेस हमेशा अपने ग्लैमरस अंदाज से खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। आज हिना खान ने लेटेस्ट तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। फोटोज में उन्हें समंदर किनारे मोनोकनी में परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।
जान्हवी कपूर इस समय अपनी आगामी फिल्म गुडलक जैरी को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल काम से फुरसत के पल निकालकर एक्ट्रेस ने अपनी बहनों संग जमकर पार्टी की और खूब मस्ती करती नजर आईं। इसके साथ ही जान्हवी ने अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में उनका बोल्ड अंदाज देखा जा सकता है। वैसे तो करीना, करिश्मा और रिद्धिमा तीनों कपूर सिस्टर्स हमेशा चर्चा बटोरती हैं लेकिन इस बार कपूर सिस्टर्स की नई पीढ़ी एक साथ दिखाई दे रही है। शनाया कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर को एक साथ पोज करते देखा जा सकता है।
अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों लंबी ट्रिप पर हैं और लगातार खूबसूरत लोकेशन से तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। लेटेस्ट तस्वीर में भी एक्टर को स्टाइलिश अंदाज में पोज देते देखा जा सकता है। अभिनेता ने प्रिंटेड शर्ट के साथ ब्लैक चश्मा पहना है। वह बिंदास अंदाज में दिखाई दे रहे हैं साथ ही उनके पीछे खूबसूरत नजारा भी देखा जा सकता है।
आज योग दिवस पर हर कोई सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर कर रहा है। इसी क्रम में अभिनेत्री करीना कपूर ने बेटे जेह की तस्वीर शेयर की है, जिसमें नन्हे से जेह को बैलेंस करते देखा जा सकता है। जेह का क्यूट अंदाज दिल लूट रहा है।