Pathaan BTS video out: 'झूमे जो पठान' पर मेकर्स का खुलासा, कहा- शाहरुख ने शर्टलेस होने से किया था इनकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद कोरियोग्राफ बॉस्को भी शाहरुख से गाने में अपनी शर्ट उतारने और एब्स दिखाने के लिए मनाते नजर आ रहे है। दोनों के काफी मानाने के बाद किंग खान सीन में अपने एब्स दिखाने को मान जाते है।
यह भी पढ़ेें- Box Office Report: 'शहजादा' मचाएगा 500 करोड़ी 'पठान' के साम्राज्य में खलबली! 'वारिसु' का हाल कर देगा हैरान
वहीं,गाना रिलीज होने के बाद बॉस्को ने इस बात का खुलासा किया था कि शाहरुख बेहद शर्मिले स्वभाव के है और गाने में अपने एब्स दिखाने से शरमा रहे थे। बॉस्को ने किंग खान के साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर भी शेयर की थी साथ ही फोटो पर बेहतरीन कैप्शन भी लिखा था। बॉस्को ने लिखा, "यह निस्संदेह मेरे इंस्टा पेज पर मौजूद सबसे अच्छी तस्वीरों में से एक है। इस तस्वीर को पाने के लिए मैं भाग्यशाली हूं। मुझे पता है कि आप अपने एब्स दिखाने में बहुत शरमाते थे। यह मेरे लिए एक अनमोल पल है। बहुत बहुत धन्यवाद @iamsrk इस तस्वीर के लिए पोज़ देने के लिए।"
यशराज फिल्म्स बैनर तले बनी फिल्म 'पठान' इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। शाहरुख की इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 'पठान'सलमान खान की फिल्म'बजरंगी भाईजान’ और आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार'को पछाड़कर इतिहास में पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। यश राज फिल्म्स के अनुसार, फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 946 करोड़ रुपए की कमाई की है।
यह भी पढ़ेें- Sidharth Malhotra: नई नवेली दुल्हन कियारा को छोड़ काम पर लौटे सिद्धार्थ, वीडियो पर फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन