फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आत्महत्या से पहले जिया खान के ये थे आखिरी शब्द, छह पन्नों की चिट्ठी में बयां किया था दर्द

Thu, 20 Feb 2020 01:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 20 Feb 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
jiah khan birthday special her Suicide Letter To Blames For Her Boyfriend
Jiah Khan suicide case

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान का जन्मदिन 20 फरवरी को होता है। महज 25 साल की उम्र में उन्होंने 3 जून 2013 को दुनिया को अलविदा कह दिया। जिया खान के ब्वॉयफ्रेंड पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा था। मौत से पहले जिया खान कई दर्द से गुजरी थीं। खुदकुशी करने से पहले जिया खान ने 6 पन्नों की चिट्ठी लिखी थी जिसमें उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर अबॉर्शन और मारपीट का आरोप लगाया था। जिया खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को संबोधित करते हुए लिखा था कि 'मेरे साथ शोषण हुआ। क्या अब मैं कुछ बेहतर डिजर्व नहीं करती। तुमसे ये बात कैसे कहूं लेकिन मेरे पास खोने को कुछ नहीं बचा है। सब कुछ बयां कर देने का यही सही वक्त है। मैंने पहले ही सब कुछ खो दिया है। तुम्हें शायद इस बात का पता न हो लेकिन मैं तुमसे बेहद प्यार करने लगी। यही नहीं मैंने खुद को पूरी तरह भुला दिया। इसके बावजूद तुम मुझे हमेशा तड़पाते रहे और हर रोज तकलीफ देते रहते थे।'

jiah khan birthday special her Suicide Letter To Blames For Her Boyfriend
jiah khan - फोटो : file photo

जिया ने आगे लिखा था कि 'मुझे उम्मीद की कोई किरण नहीं दिखती है। सुबह बिस्तर से उठने का मन नहीं करता। एक वक्त था जब आने वाला कल मैं तुम्हारे साथ में देखती थी। तुमने मेरे सपनों को खत्म कर दिया। अब ऐसा लगता है कि जैसे मैं अंदर से मर चुकी हूं। बेपनाह मोहब्बत करने के बावजूद मुझे बदले में मिला केवल झूठ और बेवफाई। मुझे हमेशा प्रेग्नेंट होने का डर रहता था, इसके बाद भी अपना सबकुछ तुम्हें सौंप दिया। मगर तुमने मुझे इतनी तकलीफ दी कि मुझे पूरी तरह से मार दिया।'

jiah khan birthday special her Suicide Letter To Blames For Her Boyfriend
jiah khan - फोटो : social media

जिया की चिट्ठी में आगे लिखा था कि 'मेरा हाल ऐसा हो गया है कि अब करियर के बारे में सोच ही नहीं पाती हूं। पहले ही मुझे इतनी तकलीफों, गालियों और यातनाओं को सहने के बाद मैं इन सबकी हकदार नहीं थी। तुम्हारी नजरों में कभी भी मैंने अपने रिश्ते के लिए कोई कमिटमेंट नहीं देखा। मुझे ये डर रहता था कि तुम मुजे मेंटली या फिजिकली नुकसान पहुंचा सकते हो।' जिया आगे कहती हैं कि 'तुम्हारी जिंदगी बस औरतों और पार्टियों के इर्द गिर्द घूमती थी, जबकि मेरी जिंदगी मेरे काम और तुम्हारे बीच ही बसी थी। मैं अपने दस साल के करियर और सपनों को अलविदा कहकर जा रही हूं। मुझे तुम्हारे बारे में एक मैसेज मिला था जिसमें मुझे बताया गया कि कैसे तुम मुझे धोखा दे रहे हो। इसके बाद भी मुझे तुम पर पूरा भरोसा था। तुम्हें कोई और इतना प्यार नहीं दे सकती जितना मैंने दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
jiah khan birthday special her Suicide Letter To Blames For Her Boyfriend
jiah khan - फोटो : file photo

जिया ने लिखा कि 'इससे ज्यादा दुख नहीं मिल सकता कि जिस शख्स से आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं वो आपको लगातार गालियां देता है, धमकी देता है, मारता है और धोखा देता, दूसरी लड़कियों के लिए। तुम्हारे प्यार के लिए मैं तुम्हारे घर आती थी लेकिन जैसे ही तुम्हारा मूड बदलता था मुझे धक्के देकर बाहर कर देते थे। तुम हमेशा मुझसे झूठ बोलते थे। मेरे परिवार की बेइज्जती करते रहते थे।' 

विज्ञापन
jiah khan birthday special her Suicide Letter To Blames For Her Boyfriend
jiah khan - फोटो : file photo

जिया ने लिखा कि 'तुम्हारे लिए मैंने सब कुछ किया। मगर तुम तो कभी मेरे पार्टनर थे ही नहीं। तुमने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मैंने 10 दिनों तक तुम्हारा इंतजार किया लेकिन उस सफर से मेरे लिए एक तोहफा खरीदना भी तुम्हें याद नहीं रहा। मैंने अपना बेबी गिरवा दिया, अबॉर्शन करवा लिया और इसके दर्द में तड़पती रही। मैंने तुम्हारे बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए क्या कुछ नहीं किया, मगर तुमने मेरे वापस लौटने के बाद मेरे क्रिसमस और बर्थडे पार्टी दोनों को चौपट कर दिया। तुमने वादा किया था कि जैसे ही हमारे अफेयर को एक साल पूरे हो जाएंगे तुम सगाई कर लोगे लेकिन तुम्हें तो सिर्फ औरतें चाहिए।' जिया ने लिखा कि 'मैंने बस इतना चाहा था कि तुम मुझे वैसे ही प्यार करो, जैसे मैं तुमसे करती हूं। मैंने हमारे भविष्य के सपने देखे थे, मेरे पास सिर्फ टूटे सपने और झूठे खाली वादे हैं। मैं अब सोना चाहती हूं। ऐसी नींद, जिससे कभी न जागना पड़े। मेरे पास सब कुछ था, मगर अब कुछ भी नहीं है।'


पढ़ें: जिया खान के जोश और जज्बात की ये हैं अनसुनी कहानियां, आखिरी कहानी ले आएगी आपकी आंखों में आंसू
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed