फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन हाल ही में गुवाहाटी में किया गया था। जिसमें कई सितारे जमीं पर उतरे थे। इस बार अवॉर्ड समारोह में 'गली ब्वॉय' फिल्म का बोलबाला रहा। इस फिल्म ने अलग अलग कैटेगरी में दस अवॉर्ड अपने नाम किए। रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो आलिया को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवॉर्ड से नवाजा गया। फिल्मफेयर अवॉर्ड की चर्चा के बीच सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो इस वजह से चर्चा में है क्योंकि इसमें सलमान ने फिल्मफेयर को लेकर ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
फिल्मफेयर अवॉर्ड को सलमान ने बताया बेफिजूल, बोले- 'जिन्हें खुद पर यकीन नहीं वो लेते हैं पुरस्कार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान का यह वीडियो काफी पुराना है जो अब वायरल हो रहा है। सलमान इस वीडियो में फिल्मफेयर अवॉर्ड पर विवादित टिप्पणी करते दिखाई दिए। वीडियो में सलमान कह रहे हैं- 'मुझे लगता है जिनको खुद पर विश्वास नहीं है, वही पुरस्कार लेने जाते हैं। मैं फिल्मफेयर या ऐसे किसी बेफिजूल पुरस्कार को लेने नहीं जाऊंगा। अगर नेशनल अवॉर्ड मिले तो वो गौरव की बात है। तब मैं जाऊंगा और पुरस्कार लूंगा।'
सलमान आगे कह रहे हैं- 'मैगजीन हमारे बल पर चल रही हैं। आपके इंटरव्यू पर और स्टार्स के इंटरव्यू पर जो मैगजीन चल रही हैं, वो आपको बुलाते हैं और बोलते हैं कि वो आपको पुरस्कार देने जा रहे हैं। आप जाते हैं और फरफॉर्म करते हैं। तब वो इसे पान पराग और मणिकचंद को भेज देते हैं, और हम बेवकूफ हैं, सूट-बूट पहनके बैठे हैं और पुरस्कार ले रहे हैं। यह ऐसा है कि कल मेरा ड्राइवर, स्पॉटबॉय या मेरा मेकअप मैन कहेगा, आज हम आपको पुरस्कार देते हैं। यह मूर्खता है।'
"People who don't have confidence in themselves they want awards. I'll take a national award that's prestigious but who cares about @filmfare jin logon ka magazine bhi hamare dum par chalta hai".-@BeingSalmanKhan #SalmanKhan #BoycottFilmFare @jiteshpillaai #FilmfareAward2020 pic.twitter.com/7Vi95WOA5A
सलमान खान के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस साल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मुंबई से बाहर गुवाहाटी में किया गया था जिसमें बॉलीवुड का कोई भी खान नहीं पहुंचा था। फिल्मफेयर अवॉर्ड न मिलने पर गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। यहां तक कि उन्होंने आजीवन किसी भी पुरस्कार समारोह में शामिल न होने का ऐलान भी किया।
सलमान खान की बात करें तो वो हाल ही में 'बिग बॉस 13' में नजर आए थे। इस शो को सलमान ने होस्ट किया था जिसके लिए उन्हें मोटी रकम भी दी गई थी। 'बिग बॉस' के 13वें सीजन को सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता। सिद्धार्थ को 40 लाख रुपये और एक चमचमाती कार भी मिली।
चप्पल वालों के लिए पहली बार इस शख्स ने शुरू की थी हवाई सेवा, इस सुपरस्टार के साथ शुरू हुई बायोपिक