फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jiah Khan Suicide Case: जिया खान की मौत से सूरज पंचोली के बरी होने तक, टाइमलाइन में समझें पूरा मामला

Fri, 28 Apr 2023 12:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 28 Apr 2023 12:52 PM IST
विज्ञापन
Jiah Khan Suicide Case: A Complete Timeline Everything You Need to Know About Actress and her Death
जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया

3 जून 2013! यह वह तारीख है जब फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री जिया खान मौत के मुंह में चली गईं। कहा गया कि जिया ने आत्महत्या कर मौत को गले लगाया। हालांकि, अभिनेत्री की मां ने उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, बाद में वह जमानत पर रिहा कर दिए गए। दस साल बाद आज इस मामले में फैसला सुनाया गया है और सूरज पंचोली को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है। चलिए जानते हैं जिया की मौत से लेकर सूरज पर आरोप लगने और बरी होने तक, इस मामले में क्या-क्या हुआ...    

Jiah Khan Suicide Case: A Complete Timeline Everything You Need to Know About Actress and her Death
जिया खान, सूरज पंचोली - फोटो : social media

वर्ष 2013
3 जून 2013 को जिया खान मुंबई के जुहू स्थित अपने घर में मृत पाई गईं। जिया की मौत के बाद उनके घर से छह पन्नों की एक चिट्ठी बरामद हुई, जो जिया ने सूरज पंचोली के नाम लिखी थी। इस चिट्ठी के आधार पर जिया की मौत के कुछ ही दिनों बाद सूरज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। जिया खान की मां राबिया ने अदालत को बताया कि उनकी बेटी की मौत एक हत्या है, आत्महत्या नहीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि जिया की मौत फांसी पर लटकने के कारण ही हुई। जुलाई 2013 में सूरज पंचोली को जमानत दे दी गई थी। बाद में उन्हें जिया खान की मौत में किसी भी तरह की संलिप्तता से भी बरी कर दिया गया। इसके बाद अक्तूबर में राबिया ने मामले में सीबीआई जांच के लिए अदालत से गुहार लगाई।

Jiah Khan Suicide Case: A Complete Timeline Everything You Need to Know About Actress and her Death
राबिया-जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2014
करीब एक साल बाद जुलाई में अदालत ने राबिया की उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने की गुहार लगाई थी। उसी महीने सूरज पंचोली के पिता आदित्य पंचोली ने राबिया के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jiah Khan Suicide Case: A Complete Timeline Everything You Need to Know About Actress and her Death
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2015
इस साल मई के महीने में सूरज पंचोली के घर सीबीआई ने छापा मारा और एक महीने बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। दिसंबर के महीने में जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए सूरज पंचोली के खिलाफ एक पूरक आरोपपत्र दायर किया गया।

विज्ञापन
Jiah Khan Suicide Case: A Complete Timeline Everything You Need to Know About Actress and her Death
जिया खान और सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2016
साल 2016 के अगस्त महीने में सीबीआई ने जिया खान की मौत के कारण के रूप में फांसी की पुष्टि की और हत्या की किसी भी संभावना से इनकार किया। ठीक एक महीने बाद राबिया ने एक ब्रिटिश फोरेंसिक एक्सपर्ट जेसन पायने जेम्स को हायर किया, जिन्होंने आरोप लगाया कि मौत की साजिश रची गई थी। जेसन पायने जेम्स ने जिया की मौत के बाद ली गई तस्वीरों, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह बात कही थी। वहीं, आदित्य पंचोली ने पायने जेम्स के आरोपों को झूठा करार दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed