फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: मानसिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए आलिया ने लिया इस चीज का सहारा, प्रशंसकों को भी दिए सूत्र

Mon, 22 Apr 2024 07:46 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 22 Apr 2024 07:46 AM IST
विज्ञापन
Jigra Actress alia bhatt spoke about seeking therapy weekly after daughter Raha birth Know What she says
आलिया भट्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने प्रोडक्शन में भी कदम रखा है। अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। अब हाल ही में, आलिया ने खुलासा किया है कि बेटी राहा के जन्म के बाद उन्हें  थेरेपी लेनी पड़ी थी क्योंकि वह अपने मानसिक स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहती थीं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Jigra Actress alia bhatt spoke about seeking therapy weekly after daughter Raha birth Know What she says
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट सिनेमा में अपने काम से परे अपने जीवन के पहलुओं को साझा करने के बारे में हमेशा स्पष्टवादी रही हैं। चाहे वो उनके पति रणबीर कपूर के साथ उनका रिश्ता हो या फिर उनकी बेटी राहा कपूर के साथ उनके यादगार पल हो। अभिनेत्री अपने फैंस से सारी चीजें शेयर करती हैं। अब आलिया ने राहा के जन्म के बाद के अनुभव को साझा किया है और बताया है कि अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए उन्होंने थेरेपी भी ली थी

Jigra Actress alia bhatt spoke about seeking therapy weekly after daughter Raha birth Know What she says
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने कहा, "मैं हमेशा सोचती रहती हूं कि लोग क्या सोच रहे हैं। क्या वे सच में सोचते हैं कि मैं अच्छे से सब संभाल रही हूं, या वे केवल मुझे संतुष्ट करने के लिए ऐसा कह रहे हैं? भले ही कोई निर्णय न हो, आप अपने बारे में बहुत आलोचनात्मक महसूस करते हैं। लेकिन मैं काम करती हूं अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए मैं हर हफ्ते थेरेपी के लिए जाती थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Jigra Actress alia bhatt spoke about seeking therapy weekly after daughter Raha birth Know What she says
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने आगे कहा, "थेरेपी वो जगह है, जहां मैं इन आशंकाओं को व्यक्त कर सकती हूं और इससे मुझे यह समझने में मदद मिलती है कि यह कोई ऐसी चीज नहीं है ,जिसे मैं पहले या पांच या दस दिन में ही समझ पाऊंगा। यह वह प्रक्रिया है, जिससे मैं हर दिन कुछ नया सीखा पाऊंगी और यह मुझे बेहतर इंसान बनने में मदद करेगी।"

विज्ञापन
Jigra Actress alia bhatt spoke about seeking therapy weekly after daughter Raha birth Know What she says
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने साझा किया कि उनके साप्ताहिक थेरेपी सेशन ने उनके डर को बाहर लाने और पालन-पोषण पर एक गाइडबुक की तरह काम किया था। 

Jr NTR: मुंबई लौटे जूनियर एनटीआर, 'वॉर 2' की शूटिंग के लिए दोबारा कसी कमर, तस्वीरें वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed