सब्सक्राइब करें

किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है जिमी शेरगिल की लव स्टोरी, बदला लेने के लिए प्रियंका ने की थी शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 22 Dec 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
jimmy shergill wife married him to take revenge here you know their interesting love story
जिमी शेरगिल और उनकी पत्नी प्रियंका - फोटो : Instagram - jimmysheirgill

जिमी शेरगिल एक ऐसे कलाकार हैं जो अपने मूड के अनुसार फिल्में करते हैं। ये उन्हीं डायरेक्टर्स के साथ काम करना पसंद करते हैं, जिनके ये करीब हैं। हाल ही में जिमी शेरगिल ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया है। जिमी शेरगिल के फिल्मी करियर के बारे में तो ज्यादातर बातें सार्वजनिक हैं लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। जिमी शेरगिल की निजी जिंदगी को लेकर एक खुलासा किया गया है कि उनकी  पत्नी प्रियंका ने उनसे बदला लेने के चक्कर में शादी की थी। ऐसे ही और खुलासों को जानने के लिए जिमी के शुरुआती सफर पर एक नजर डालते हैं।

Trending Videos
jimmy shergill wife married him to take revenge here you know their interesting love story
जिमी शेरगिल

जिमी शेरगिल के गोरखपुर के एक जाट परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनका जन्म तीन दिसंबर 1970 को हुआ था। जिमी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ के सेंट फ्रांसिस कॉलेज से की थी। इसके बाद 1985 में जिमी अपने पूर्वजों की भूमि पंजाब लौट गए और बाकी की पढ़ाई वहीं से की। पढ़ाई खत्म करने के बाद जिमी ने अपने भाई के कहने पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई और मुंबई चले आए। मुंबई आने के बाद जिमी ने रोशन तनेजा की एक्टिंग क्लासेस में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
jimmy shergill wife married him to take revenge here you know their interesting love story
'फैंमिली ऑफ ठाकुरगंज' ट्रेलर लॉन्च के दौरान जिमी शेरगिल - फोटो : अमर उजाला

जिमी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1996 में की और उनकी पहली फिल्म का नाम माचिस था। इस फिल्म के निर्देशक गुलजार साहब थे। जिमी की यह फिल्म पंजाब में हुए आतंकवाद पर आधारित थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म से उन्हें आदित्य चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें दिलाई, जिसमें उन्होंने बड़े-बड़े कलाकारों जैसे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के साथ काम किया। जिमी को 'ए वेडनेस्डे' फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का अवार्ड भी मिला था। जिमी ने अब तक के अपने करियर में 'मेरे यार की शादी है', 'दिल है तुम्हारा', 'हासिल', 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.', 'लगे रहो मुना भाई', 'ए वेडनेस्डे', 'माय नेम इज खान', 'तनु वेड्स मनु', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर', 'स्पेशल 26', 'बुलेट राजा', 'फुगली', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'मदारी' और 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' जैसी फिल्मों से नाम कमाया है। 

jimmy shergill wife married him to take revenge here you know their interesting love story
जिमी शेरगिल

जिमी शेरगिल की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। जिमी शेरगिल की पत्नी ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि मोहब्बतें फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि इस फिल्म को देखने के बाद उन्होंने अपने पिता से कहा था कि वो जिमी से ही शादी करेंगी। जिमी और प्रियंका की दोस्ती एक कजिन की शादी के जरिए हुई, हालांकि दोनों की दोस्ती को प्यार तक बदलने में काफी समय लगा। एक इंटरव्यू के दौरान जिमी ने बताया कि प्रियंका पहली लड़की हैं, जिनसे उन्हें प्यार हुआ था। मुझे प्रियंका काफी हंसमुख लगी थीं, मुझे इससे पहले इतना किसी ने नहीं हंसाया था। जिमी ने बताया कि प्रियंका को लगा कि वो उन पर हंस रहे हैं, इसलिए बदला लेने के लिए मुझसे शादी कर ली।

विज्ञापन
jimmy shergill wife married him to take revenge here you know their interesting love story
जिमी शेरगिल - फोटो : Instagram - jimmysheirgill

जिमी शेरगिल ने बॉलीवुड के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों में भी काम करने का मन बनाया और वहां भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। साल 2005 में जिमी ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, उनकी पहली फिल्म मनमोहन सिंह की 'यारा नाल बहांरा' थी। जिमी की अधिकतर फिल्में हिट रही हैं और वो बॉलीवुड के साथ-साथ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का भी जाना माना नाम है। इसके अलावा जिमी शेरगिल पंजाबी फिल्म में निर्देशन भी करते हैं और निर्देशन के तौर पर खूब वाहवाही लुटा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed