{"_id":"5f5344ca8ebc3e36807dcdca","slug":"jl-50-actor-ritika-anand-speaks-to-pankaj-shukla-on-her-struggle-in-hindi-film-industr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ritika Anand Exclusive: 500 ऑडीशन्स में फेल होकर ये हीरोइन खुद बन गई प्रोड्यूसर, जानिए पूरी गाथा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ritika Anand Exclusive: 500 ऑडीशन्स में फेल होकर ये हीरोइन खुद बन गई प्रोड्यूसर, जानिए पूरी गाथा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमा और समाज शुरू से एक ही सिक्के के दो पहलू रहे हैं। जैसा समाज होता है, सिनेमा भी वैसा ही बनता है। ये अलग बात है कि छोटे बजट की फिल्मों को रिलीज कर पाना भारत में बहुत मुश्किल है क्योंकि फिल्मों की रिलीज देश में एक ऐसा गणित है, जिसे सीखने में 'शकुंतला देवी' भी फेल हो चुकी है और ऐसी ही कुछ कहानी रही है सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'जेएल 50' की। इस फिल्म के आधा दर्जन निर्माताओं में से एक रितिका आनंद इस फिल्म की नायिका भी हैं।
2 of 7
रितिका आनंद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की निर्माता और इसमें पायलट की भूमिका निभा रही रितिका बताती हैं, 'ये एक बहुत लम्बी कहानी है. इसकी शुरुआत तब हुई थी जब मैं बड़े पर्दे पर अपने एक्टिंग के सपनों को साकार करने 17 साल पहले मुम्बई आई थी। मैंने 5 साल की छोटी सी उम्र में ही ठान लिया था कि मुझे आगे चलकर एक्टिंग करना है। बचपन में खेलने के नाम पर मैं एक्टिंग ही किया करती थी। 14 साल की उम्र में मैं एक्टिंग को लेकर बेहद संजीदा हो गयी थी, तब मैंने ख़ुद को रंगमंच और नाटकों से जोड़ लिया था। उस दौरान मैं एक प्रशिक्षित भरत नाट्यम डांसर भी थी और मैंने इस विधा में 8 साल की ट्रेनिंग हासिल कर रखी थी। मैंने नृत्य में प्रशिक्षण इसलिए हासिल किया था क्योंकि मेरे दादाजी मुझे पुराने ज़माने की हीरोइन्स के ऐसे किस्से सुनाया करते थे जहां वो बताया करते थे कि कैसे वे हीरोइनें फ़िल्मों में काम करने के लिए पहले से ही गायिकी और नृत्य कला में बेहद निपुण हुआ करती थीं।'
3 of 7
रितिका आनंद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिर सिनेमा से पहला साक्षात्कार कैसा रहा? ये एक ऐसा सवाल है जो रितिका को आज भी चुभता है। वह कहती हैं, 'कनाडा के काल्गरी विश्वविद्यालय में अभिनय में डिप्लोमा हासिल करने के बाद मेरा आत्मविश्वास आसमान छू रहा था और मुझे लगा कि एक प्रशिक्षित एक्टर होना इंडस्ट्री में एक्टर बनने के लिए काफ़ी है। उसके बाद मैंने टीवी के लिए काम किया, 500 से ज्यादा बार ऑडिशन दिया और कुछ फ़िल्में भी साइन कीं। मगर वे फ़िल्में कभी बनी ही नहीं। फिर मैंने ऑडिशन्स में जाना बंद कर दिया था, मुझे लगता था कि ऐसा करना मेरी कला और एक्टिंग में हासिल मेरी शिक्षा के प्रति एक किस्म का अनादर है। मैंने निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने का फ़ैसला किया क्योंकि मेरे परिवार को लगता था कि मैं इसके लिए पूरी तरह से सक्षम हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रितिका आनंद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा में हीरोइन बनने आई बाहरी लड़कियों के साथ होने वाले बर्ताव और एक निर्माता बनने के बाद एकदम से बदलने वाले व्यवहार के बारे में पूछे जाने पर रितिका कहती हैं, ‘मैं 2009 में एक डाक्यूमेंट्री बनाने की तैयारी कर रही थी। उस वक्त मैं अन्य लोगों के साथ लोकेशन की तलाश में निकली। डायरेक्टर को लोकेशन पसंद नहीं आई और उन्होंने इस लोकेशन के लिए साफ़ मना कर दिया। मैं अपनी कार में बैठकर तब रोने लगी थी। उस वक्त मुझे लगा कि मैं कोई भी फ़िल्म प्रोड्यूस करने के क़ाबिल नहीं हूं। फिर जेएल 50 के निर्देशक शैलेंद्र व्यास मिले। उन्होंने मुझे अपने तौर तरीके बदलने को कहा। मैंने भी इसके बाद टिपिकल फिल्म निर्माता की तरह काम करना शुरू कर दिया। ये मेरे लिए था तो थोड़ा अजीब लेकिन काम कर गया।’
विज्ञापन
5 of 7
जेएल 50
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘इंटरस्टेलर’ जैसे विषय पर बनी इस फिल्म में पंकज कपूर ने शानदार काम किया है, कैसा रहा उनके साथ काम करने का अनुभव? ‘फिल्म जेएल 50 का ‘इंटरस्टेलर’ या किसी दूसरी फिल्म से कोई लेना देना नहीं है। हमने इस स्क्रिप्ट को सबसे पहले पंकज कपूर को सुनाया। उन्हें स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई और उन्होंने इसमें काम करने के लिए फौरन हामी भर दी। फिर मैंने इसे अभय के पास भेजा और फिर उन्होंने ने भी इसमें काम करने की इच्छा जताई। मुझे अपना किरदार भी बेहद पसंद आया जिसे निभाकर मैं बेहद ख़ुश थी।‘ फिल्म की इतनी आसानी से हो गई कास्टिंग का जिक्र करते समय रितिका का चेहरा चमक जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।