फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेएनयू हिंसा पर बॉलीवुड रिएक्शन, आलिया भट्ट बोलीं- 'बंद करो सब ठीक होने का दिखावा'

Tue, 07 Jan 2020 04:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 07 Jan 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
JNU Violence Alia Bhatt Anil Kapoor Sonam Kapoor reaction
Alia Bhatt and Anil Kapoor - फोटो : file photo

पांच जनवरी की शाम को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कैंपस में कुछ नकाबपोश लोग आए और छात्रों से मारपीट की। हिंसा में 20 से ज्यादा छात्र घायल हो गए जिन्हें फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। छात्रों से हुई मारपीट की इस घटना के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। यहां तक कि कई फिल्मी सितारे जेएनयू में इस हुई घटना के बाद मुंबई में कार्टर रोड क्षेत्र में सड़कों पर विरोध करने उतर आए। वहीं दूसरी ओर कुछ सितारों ने सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

JNU Violence Alia Bhatt Anil Kapoor Sonam Kapoor reaction
Alia Bhatt - फोटो : Social Media

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर कई पोस्ट किए। आलिया ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- 'हर दिन परेशान करने वाला है। हो क्या रहा है???जब छात्र, अध्यापक और शांति से रहने वाले नागरिकों पर आए दिन शारीरिक हमला होने लगे तो यह दिखाने की कोशिश बंद कर देनी चाहिए कि सब कुछ ठीक है। हमें सच्चाई से आंखें मिलाना चाहिए।'







 

JNU Violence Alia Bhatt Anil Kapoor Sonam Kapoor reaction
Anil Kapoor - फोटो : Social Media

आलिया के अलावा अनिल कपूर ने भी जेएनयू हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। अभिनेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'यह बहुत शॉकिंग है और परेशान करने वाला है। पूरी रात सो नहीं सका। हिंसा से हमें कुछ भी हासिल नहीं होने वाला। हिंसा के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
JNU Violence Alia Bhatt Anil Kapoor Sonam Kapoor reaction
sonam kapoor - फोटो : amar ujala

सोनम कपूर ने ट्वीट किया- 'घृणित और कायरतापूर्ण चौंकाने वाला। जब आप मासूमों पर हमला करना चाहते हैं तो कम से कम अपना चेहरा दिखाएं।' इस सितारों के अलावा तपसी पन्नू, स्वरा भास्कर, निर्देशक अनुभव सिन्हा,अनुराग बसु , ट्विंकल खन्ना, हुमा कुरैशी के अलावा कई सितारों ने ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। 
 

विज्ञापन
JNU Violence Alia Bhatt Anil Kapoor Sonam Kapoor reaction
JNU celebrity protest - फोटो : twitter

आपको बता दें, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा के बाद अब तक किसी तरह की गिरफ्तारी न होने पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। विपक्ष और जेएनयू छात्रों ने दिल्ली पुलिस पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया। वहीं मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर रविवार रात से प्रदर्शन चल रहा था, जिसे अब आजाद मैदान में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल के जादवपुर इलाके में रैलियों में लेफ्ट पार्टियां और भाजपा समर्थकों के आमने-सामने आने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। 

इरफान खान सहित बॉलीवुड के इन 10 सितारों को टीवी से मिली पहचान, पुरानी तस्वीरों में पहचानना मुश्किल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed