अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास के भाई और गायक जोए जोनस ने कहा है कि निक-प्रियंका की जोड़ी स्वर्ग में बनी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका के लिए निक के प्यार को वह बहुत पसंद करते हैं। जोए जोनस ने यह बात इंटरव्यू के दौरान कही। 29 वर्षीय गायक ने कहा कि वह हालिया विवाह समारोह में दिखे संस्कृतियों के मेल से प्यार करते हैं।
प्रियंका-निक को बड़े भाई जोए ने बताया 'स्वर्ग की जोड़ी', शादी पर सवाल उठते ही दिया था मुंहतोड़ जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोए ने एंटरटेनमेंट टुनाइट पत्रिका को बताया - 'प्रियंका से पहली मुलाकात के बाद जब मैंने निक को देखा... निक के उनके बारे में बात करने और उनसे मुलाकात के बाद मुझे पता चला कि वह कितनी अच्छी शख्स हैं। मुझे लगता है कि यह जोड़ी स्वर्ग से बनकर आई है।' उन्होंने माना कि पूरे विवाह समारोह के दौरान सभी की आंखे नम थीं। उन्होंने कहा - 'भारतीय रस्में मेरे लिए बिल्कुल नई थीं लेकिन मुझे बहुत अच्छा लगा।'
प्रियंका और निक ने एक और दो दिसंबर को जोधपुर में शादी की थी। पहले दोनों ने ईसाई रीति-रिवाजों और फिर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। जोए अपनी मंगेतर सोफी टर्नर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ समारोह में शामिल हुए थे।
आपको बता दें, जब प्रियंका और निक की शादी पर इंटरनेशनल मैगजीन की पत्रकार ने सवाल उठाए थे तो भी उस वक्त जोए सामने आए थे। विदेशी पत्रकार ने अपने इस आर्टिकल में सीधे तौर पर प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा था। पत्रकार ने आरोप लगाते हुए कहा था कि प्रियंका ने धोखे से सिंगर निक जोनस को जिंदगीभर के लिए बांध लिया है।
इस आर्टिकल पर प्रियंका चोपड़ा के ससुरालवालों की तरफ से रिएक्शन भी आया था। निक के बड़े भाई जोए जोनस ने टि्वटर पर लिखा, 'यह बहुत अपमानजनक है। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए। प्रियंका और निक एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं । शुक्रिया...'
This is disgusting. @TheCut should be ashamed to have someone write such evil words. What Nick & Pri have is Beautiful Love. Thank u, Next. https://t.co/G3hvXmhm9O