फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म छोड़ अब टीवी पर नजर आएंगे ये हीरो-हीरोइन, पूरे देश में लगाएंगे चक्कर

Fri, 23 Mar 2018 05:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 05:47 AM IST
विज्ञापन
john abraham and taapsee pannu host a tv reality show based on travel

आज के इस समय में लोग फिल्मों के साथ साथ टीवी शोज को भी काफी बढ़ावा दे रहे हैं। आज टीवी इंडस्ट्री में हर बॉलीवुड स्टार काम करना चाहता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार एक बार तो अपने आप को टीवी स्क्रीन पर जरूर पेश करना चाहते हैं। इस दौड़ में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर बॉलीवुड के सुल्तान यानि सलमान खान भी टीवी पर रियलिटी शो होस्ट कर चुके हैं। एक्टर शाहरुख खान से लेकर अनुपम खेर भी टीवी पर शो होस्ट करते हुए दिखाई दे चुके हैं। अब इसी कड़ी में बॉलीवुड के दो और शानदार एक्टर्स टीवी स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। जी हां ये और कोई नहीं बल्कि 'पिंक' गर्ल तापसी पन्नू और 'फोर्स' ब्वॉय जॉन अब्राहम हैं।  

john abraham and taapsee pannu host a tv reality show based on travel

अब जॉन अब्राहम और तापसी पन्नू भी टीवी पर अपना डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। स्पॉटब्वॉय में छपी खबर के अनुसार सोनी टीवी इन दोनों एक्टर्स से एक रियलिटी शो के बारे में बात कर रही है। शो का काम अभी शूरू नहीं हुआ है लेकिन प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। आपको बता दें कि यह एक ट्रैवल शो है जिसमें जॉन और तापसी कई जानेमाने टीवी स्टार्स के साथ भारत भ्रमण करते नजर आएंगे।

john abraham and taapsee pannu host a tv reality show based on travel

इस सफर के दौरान उन्हें कई कठिनाइयों का सामना भी करना होगा जो मेकर्स उनके लिए रास्ते में खड़ा करेंगे। ये सफर रोड और रेलवे के जरिए किया जाएगा ताकि देश की खूबसूरती को भी एक्सप्लोर किया जा सके। इस शो को तापसी और जॉन होस्ट करेंगे। सूत्रों की मानें तो दोनों इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस शो के लिए दोनों कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेने के लिए भी तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
john abraham and taapsee pannu host a tv reality show based on travel

खबर है कि शो की शूटिंग अगस्त के महीने में शुरू होगी। कई टीवी स्टार्स ने इस शो का हिस्सा बनने के लिए हां भी कह दिया है। आपको बता दें कि फिलहाल जॉन अब्राहम अपनी फिल्म 'परमाणु' के रिलीज होने  का इंतजार कर रहे हैं जो किसी न किसी कारणवश स्थगित होती जा रही है। फिलहाल इस फिल्म के मई 2018 में रिलीज होने की बात है। वहीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अमृतसर में अपनी आने वाली फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed