{"_id":"5c16045bbdec2256e802ef00","slug":"john-abraham-birthday-special-love-story-with-bipasha-basu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"9 साल तक डेट के बाद टूटा था जॉन अब्राहम और बिपाशा का रिश्ता, फिर NRI से गुपचुप कर ली थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
9 साल तक डेट के बाद टूटा था जॉन अब्राहम और बिपाशा का रिश्ता, फिर NRI से गुपचुप कर ली थी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 17 Dec 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
john abraham
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'हैंडसम हंक' कहे जाने वाले जॉन अब्राहम 46 साल के हो गए हैं। जॉन अब्राहम का जन्म 17 दिसंबर 1972 को मुंबई में हुआ था। एक्टिंग के अलावा जॉन इन दिनों एक के बाद एक फिल्में भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। छोटे बजट की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जॉन फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी खासे चर्चा में रहे।
2 of 6
John Abraham
- फोटो : file photo
एक दौर ऐसा था जब बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में नजर आते थे। यही नहीं जॉन अब्राहम का बर्थडे बिपाशा धूमधाम से मनाती थीं और जॉन भी बिपाशा का जन्मदिन मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। दोनों एक दूसरे के घर पर ही पार्टियां होस्ट करते थे।
3 of 6
John Abraham
- फोटो : file photo
दोनों ने 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया। महेश भट्ट के प्रोडक्शन की फिल्म जिस्म से बिपाशा और जॉन के बीच नजदीकियां और बढ़ीं। यही नहीं दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। ऐसे में सभी के जहन में एक सवाल जरूर आता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि जॉन और बिपाशा एक दूसरे से अलग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
John Abraham
- फोटो : file photo
बिपाशा से अलग होने के बाद जॉन ने एनआरआई प्रिया रुंचाल से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। मीडिया में खबरें आने के बाद पहले तो लगा कि ये महज अफवाह है लेकिन जॉन के एक ट्वीट ने सब साफ कर दिया। साल 2014 के न्यू ईयर पर जॉन अब्राहम ने ट्वीट कर बता दिया था कि उनका और बिपाशा के बीच रिश्ता खत्म हो गया है।
विज्ञापन
5 of 6
john abraham
- फोटो : file photo
जॉन अब्राहम ने लिखा- 'आपको और आपके प्यारों को 2014 की शुभकामनाएं। इस साल आपके जीवन में प्यार, बेहतर भविष्य और खुशियां आएं। लव, जॉन और प्रिया अब्राहम'। जॉन ने प्रिया से शादी कर ली थी और बिपाशा को इसका पता तक नहीं चला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।