पिछले दिनों खबर थी कि जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की दोस्ती में एक महिला प्रोड्यूसर आ गई है। इस प्रोड्यूसर के साथ अक्षय कुछ फिल्में कर चुके हैं और जॉन की फिल्म उसके साथ विवादों में पड़ गई थी। कहा गया अक्षय ने विवाद में मध्यस्थता से इनकार कर दिया और यही बात इन दोनों एक्टरों के बीच दोस्ती टूटने की वजह बनी। हालांकि खबर के तुरंत बाद जॉन और अक्षय ने खंडन किया।
{"_id":"5b3f1b994f1c1bbf248b4d50","slug":"john-abraham-follows-akshay-kumar-suggestions-to-pick-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय-जॉन की फ्रेंडशिप के बीच आई यह महिला, मनोज बाजपेयी ने कहा- दोस्ती तुड़वा के मानेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय-जॉन की फ्रेंडशिप के बीच आई यह महिला, मनोज बाजपेयी ने कहा- दोस्ती तुड़वा के मानेंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
satyameva jayte
पिछले हफ्ते फिल्म 'सत्यमेव जयते' के ट्रेलर लॉन्च पर जॉन से अक्षय से मनमुटाव पर सवाल हुआ तो मंच पर मौजूद मनोज बाजपेयी ने कहा कि लगता है मीडिया के कुछ लोग इनकी दोस्ती तुड़वा कर ही मानेंगे। ऐसा कुछ नहीं हो रहा। उधर जॉन के करीबी सूत्रों की मानें तो अक्षय की सलाह से उनके दोस्त का करियर पटरी पर आ गई है। सूत्र बताते हैं कि अक्षय से सलाह-मशविरे के बाद जॉन ने अपनी फिल्में चुनने की रणनीति बदली और एक्शन फिल्मों से देश प्रेमी फिल्मों पर आ गए। नतीजा सामने है।
Parmanu
'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरन' के बाद हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। फिल्म हिट रही और अब भी कई थियेटरों में चल रही है। नए निर्माता-निर्देशक उनके पास पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अक्षय ने जॉन की पिछली दो फिल्मों 'रॉकी हैंडसम' और 'फोर्स-2' फ्लॉप होने के बाद समझाया था कि यह समय देशभक्ति फिल्मों का है और सफलता इसी रास्ते से मिलेगी। इसके बाद जॉन ने कई ऐसी फिल्मों को इनकार किया जो उनकी ऐक्शन छवि को भुनाना चाहती थीं। उन्होंने 'परमाणु' खुद अपने बैनर तले बनाई। 'परमाणु' के बाद जॉन की तीन फिल्में कतार में हैं जो अगले एक साल में आएगी और हरेक का संबंध देशभक्ति से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
satyamev jayate
'सत्यमेव जयते' में वह ऐसे पुलिस अफसर के बेटे बने हैं जिसका पिता भ्रष्टाचारियों की बलि चढ़ जाता है। बड़े होकर यह बेटा न केवल पिता का बदला लेता है बल्कि भ्रष्ट अफसरों को खुद अपने हाथों से ठिकाने लगाता है। पुलिस इंस्पेक्टर बने मनोज बाजपेयी उन्हें गिरफ्तार करने के मिशन पर हैं। जॉन का देशभक्ति प्रेम यहीं नहीं रुकेगा। इसके बाद वह रॉ और बटाला हाउस में दुश्मनों को ठिकाने लगाते दिखेंगे।
विज्ञापन
john abraham
'रॉ' में वह रॉ एजेंट बने हैं जो रोमियो अकबर वॉल्टर नाम से काम करता है। कोई नहीं जानता कि उसकी असली पहचान-नाम क्या है। निखिल आडवाणी की बटाला हाउस रियल घटना पर आधारित है। इसमें पुलिस अधिकारियों ने आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से टक्कर ली थी। जॉन को विश्वास है कि इन देशभक्ति फिल्मों के बाद उनका करियर भी दोस्त अक्षय कुमार की तरह नई ऊंचाइया छुएगा। क्या अपनी इस नई रणनीति से जॉन बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की जगह ले लेंगे इस सवाल पर जॉन ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि अक्षय जो काम कर रहे हैं वह उनका अपना है। उनकी एक इमेज है। मेरा काम मेरा होगा। हमारे बीच किसी तरह की प्रतिद्वंद्विता नहीं है।