फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवादों के बाद जॉन अब्राहम की इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान, अमिताभ के साथ होगी टक्कर

Wed, 04 Apr 2018 06:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
john abraham has announced film parmanu new release date
जॉन अब्राहम

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म 'परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण' का विवाद अब खत्म होता दिख रहा है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर हाल ही में जॉन अब्राहम और प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा आपस में उलझ पड़े थे लेकिन अब जॉन ने फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी क्रिअर्ज से नाता तोड़ लिया और फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

john abraham has announced film parmanu new release date
John Abraham

‘परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण’ अब 4 मई 2018 को रिलीज होगी। बता दें कि इसी दिन अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की '102 नॉट आउट' रिलीज होगी। इससे पहले IANS को जारी किए गए एक बयान में जॉन अब्राहम ने कहा था कि, 'फिल्म के हित को देखते हुए हमने क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के साथ अपना अनुबंध खत्म कर दिया है।'

john abraham has announced film parmanu new release date
Parmanu

बयान में आगे कहा गया है कि 'जॉन अब्राहम की कंपनी द्वारा अनुबंध को खत्म करना पूरी तरह वैध और कानूनी है। हमने अपने हर प्रतिबद्धता को हर स्टेज में पूरा किया और लिखित में इसकी जानकारी क्रिअर्ज को समय-समय पर दी है। हम पैसे के भुगतान का इंतजार और इसकी मांग कर रहे थे लेकिन इसमें देरी की गई और कभी हमें गलत यूनीक टैक्सपेयर रिफ्रेंस (यूटीआर) नंबर दिया गया तो कई बार चेक भी रोके गए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
john abraham has announced film parmanu new release date
Parmanu

जॉन की प्रोडक्शन कंपनी का कहना है कि 'क्रिअर्ज की वजह से फिल्म के पोस्ट प्रोड्क्शन में देरी हुई जबकि फिल्म का प्रिंसिपल शूट समय पर कर लिया गया था। लगातार फॉलोअप करने के बावजूद फिल्म की वितरण योजना साझा नहीं की गई और थर्ड पार्टी के साथ क्रिअर्ज ने पारदर्शिता नहीं रखी।'

विज्ञापन
john abraham has announced film parmanu new release date
Parmanu

इससे पहले क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने जॉन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि 'फिल्म की रिलीज में देरी के लिए जॉन जिम्मेदार हैं। यही नहीं वह पैसों की भी ज्यादा डिमांड कर रहे हैं जो गलत है। फिल्म के फाइनेंस से जुड़ी सारी बातें पहले ही हो चुकी हैं ऐसे में अब इस तरह से अपनी मांग नहीं रख सकते। इससे प्रोडक्शन कंपनी की इमेज पर बुरा असर पड़ रहा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed