{"_id":"655c48be4ef6f523da016a0f","slug":"john-abraham-has-fans-worried-after-his-latest-video-goes-viral-social-media-noticed-wrinkles-on-his-face-2023-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"John Abraham: जॉन अब्राहम का वीडियो देख फैंस को हुई चिंता, सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर पूछा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
John Abraham: जॉन अब्राहम का वीडियो देख फैंस को हुई चिंता, सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर पूछा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:38 AM IST
सार
जॉन अब्राहम इस वीडियो में बेहद खुश और अच्छे मूड में दिखाई दे रहे हैं। उनका यह वीडियो देखने के बाद उनके फैंस हैरान हो गए हैं। इस वीडियो में जॉन अब्राहम फैन को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान हो गए हैं। जॉन अब्राहम पैपराजी की नजरों से हमेशा दूरी बनाकर रखते हैं। ऐसे में हाल ही में अभिनेता ने अपने एक क्रेजी फैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उनके फैन ने सोशल मीडिया पर जॉन का यह वीडियो साझा किया है।
Trending Videos
2 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : social media
जॉन अब्राहम इस वीडियो में बेहद खुश और अच्छे मूड में दिखाई दे रहे हैं। उनका यह वीडियो देखने के बाद उनके फैंस हैरान हो गए हैं। फैन द्वारा साझा किए गए वीडियो में जॉन अब्राहम ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, 'अरे यश, तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार, अपना ख्याल रखना, आपका दिन मंगलमय हो और आने वाला वर्ष भी मंगलमय हो।'
इस वीडियो में जॉन की आवाज से पता चल रहा है कि वह बेहद खुश हैं। उन्होंने पूरे उत्साह के साथ फैन को जन्मदिन की बधाई दी है। यह सब देखकर उनके प्रशंसकों को आश्चर्य हुआ कि क्या जॉन ठीक हैं। इस वीडियो में जॉन अब्राहम के चेहरे पर कई झुर्रियां दिखाई दे रही हैं। साथ ही उन्होंने छोटा हेयरस्टाइल रखा है।
एक फैन ने वीडियो के स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए पूछा कि क्या जॉन ठीक हैं? इस पर काफी लोगों ने कहा कि उम्र के साथ ऐसा होता है। बता दें कि जॉन की उम्र 50 वर्ष है। वहीं एक यूजर ने कहा, 'वो तो ठीक है। ऐसा लगता है कि उसके चेहरे पर बहुत सारी झुर्रियां हैं, शायद भारी कसरत और दवाओं का दुष्प्रभाव है। इसके अलावा, वह मेकअप में भी नहीं दिखते। इसलिए उनका चेहरा उसकी उम्र के आदमी के लिए प्राकृतिक चेहरे के बहुत करीब है।'
विज्ञापन
5 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : Instagram
जॉन अब्राहम के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह शाहरुख खान के साथ 'पठान' में खलनायक की भूमिका में दिखाई दिए थे। उनके प्रदर्शन की दर्शकों ने खूब सराहना की थी। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में 'तेहरान', 'फोर्स 3' और 'वेदा' शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।