फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' की वजह से फिर बदलनी पड़ी इस फिल्म की रिलीज डेट, 'पैडमैन' भी कारण

Sun, 21 Jan 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jan 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
john abraham postponed his film parmanu release date
Parmanu

'पद्मावत' की रिलीज डेट क्या बदली बॉलीवुड में कई फिल्म मेकर्स के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई।  छोटी फिल्म ही नहीं बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया। 'पैडमैन' और 'अय्यारी' की रिलीज डेट बदलने के बाद अब जॉन अब्राहम की फिल्म भी आगे खिसका दी गई है।

john abraham postponed his film parmanu release date
Parmanu

जॉन अब्राहम और डायना पेंटी की फिल्म 'परमाणु' की रिलीज डेट पहली बार नहीं बल्कि तीसरी बार आगे बढ़ी है। पहले यह फिल्म 8 दिसंबर 2017 को रिलीज होनी थी। बार-बार फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने से जॉन खुश नहीं है। जॉन अब्राहम इस फिल्म के को- प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने ट्वीट कर नई रिलीज डेट की जानकारी दी और अब ये फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी।
 



 

john abraham postponed his film parmanu release date
parmanu

भले ही 'पैडमैन' और 'पद्मावत' के बीच बॉक्स ऑफिस पर टकराव टल गई हो, लेकिन अब अनुष्का शर्मा और जॉन अब्राहम की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टकराने के लिए तैयार है। अनुष्का की 'परी' भी 9 फरवरी को ही रिलीज होगी। मजे की बात यह है कि यह दोनों ही फिल्म क्रीआर्ज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
john abraham postponed his film parmanu release date
अनुष्का परी - फोटो : SOCIAL MEDIA

‘परी’ अनुष्‍का शर्मा के प्रोडक्शन हाउन क्लीन स्लेट फिल्म्स में बनी यह तीसरी फिल्म है। बता दें इस फिल्म को पहले 9 फरवरी को रिलीज करना था लेकिन जब सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वायपेयी स्टारर फिल्म ‘अय्यारी’ की रिलीज डेट को 26 जनवरी से आगे बढ़ाकर 9 फरवरी कर दिया गया तब अनुष्का ने अपनी इस फिल्म की डेट को आगे बढ़ा दिया। 

विज्ञापन
john abraham postponed his film parmanu release date
parmanu

बता दें, जॉन अब्राहम की 'परमाणु'  भारतीय सेना द्वारा पोकरण में किए गए परमाणु परीक्षण पर आधारित है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ डायना पेंटी भी नजर आने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed