फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जॉन अब्राहम की 'परमाणु' पर लगा ऐसा ग्रहण, चौथी बार टली फिल्म की रिलीज डेट

Fri, 02 Feb 2018 04:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Feb 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
john abraham postponed his film parmanu release date 4th times
Parmanu

जॉन अब्राहम और डायना पेंटी की फिल्म 'परमाणु' की रिलीज डेट फिर से आगे बढ़ा दी गई है। बार-बार फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने से जॉन खुश नहीं है। जॉन अब्राहम इस फिल्म के को- प्रोड्यूसर भी हैं। 

john abraham postponed his film parmanu release date 4th times
parmanu and pari

पहले यह फिल्म अनुष्का शर्मा की 'परी' के साथ 2 मार्च को रिलीज होने वाली थी। जिससे दोनों ही फिल्मों को नुकसान होता। ऐसे में फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने रिलीज डेट को आगे बढ़ाना ही ठीक समझा। जिसके बाद अब होली की छुट्टियों में केवल अनुष्का शर्मा की फिल्म ही रिलीज होगी। बता दें कि दोनों ही फिल्मों को क्रियाज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।

john abraham postponed his film parmanu release date 4th times
parmanu

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ' इसमें कोई शक नहीं अनुष्का शर्मा, जॉन अब्राहम से बड़ी स्टार हैं। दर्शकों को 'परी' का बेसब्री से इंतजार है। भले ही 'परमाणु' की कहानी में दम हो लेकिन जॉन अब्राहम की पिछली फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। ऐसे में प्रोड्यूसर्स कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते और फिल्म की रिलीज डेट टालना दोनों की फिल्मों के लिए अच्छा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
john abraham postponed his film parmanu release date 4th times
Parmanu
चौथी बार रिलीज डेट टलने के बाद जॉन अब्राहम की 'परमाणु' 2 मार्च की जगह अब 6 अप्रैल को रिलीज होगी। इससे पहले यह फिल्म 8 दिसंबर 2017 को रिलीज होनी थी। फिर इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 9 फरवरी किया गया। 9 फरवरी को 'पैडमैन' और 'अय्यारी' बड़े पर्दे पर आएगी। जिसके बाद इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 2 मार्च को की गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed