{"_id":"5829a35f4f1c1b61368fdf1d","slug":"john-abraham-promotion-film-force-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब भी बस और ऑटो में सफर करते हैं इस हीरो के मां-बाप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब भी बस और ऑटो में सफर करते हैं इस हीरो के मां-बाप
Tue, 15 Nov 2016 04:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 15 Nov 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म 'फोर्स 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में दोनों ने इंडिया गेट पर बने अमर जवान ज्योति पर जाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। यहां जॉन और सोनाक्षी मीडिया से भी रूबरू हुए। इस दौरान जॉन ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले।
जॉन अब्राहम बोले, 'मेरी मां ऑटो से और पिता बस से सफर करते हैं'
2 of 5
जॉन ने बताया कि उन्होंने 13 साल की कड़ी मेहनत के बाद ये सफलता मिली है। जॉन ने साल 2003 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। जॉन ने कहा, स्टारडम मिलने के बाद भी मैं काफी सादगी से रहता हूं। कई बार उनके को-स्टार इस बात की शिकायत करते हैं कि वो जूतों की बजाय चप्पल क्यों पहनते हैं।
जॉन अब्राहम बोले, 'मेरी मां ऑटो से और पिता बस से सफर करते हैं'
3 of 5
जॉन ने कहा, 'मैं वो बनने की कोशिश नहीं करता जो मैं हूं नहीं। मैं मध्यम वर्गीय परिवार से हूं। मेरी मां आज भी ऑटो से और पिता बस से सफर करते हैं।' बता दें कि आमिर खान की तरह जॉन ने भी किसी अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जॉन अब्राहम बोले, 'मेरी मां ऑटो से और पिता बस से सफर करते हैं'
4 of 5
इस पर जॉन ने कहा, 'हां मैं किसी अवॉर्ड फंक्शन में नहीं जाता। मुझे ये सब किसी सर्कस की तरह लगता है।' उन्होंने बताया कि एक बार उनसे कहा गया था कि मुझे अवॉर्ड दिया जाएगा लेकिन इसके लिए मुझे स्टेज पर नाचना होगा। अगर नहीं नाचे तो ये अवॉर्ड किसी और को मिल जाएगा।
विज्ञापन
जॉन अब्राहम बोले, 'मेरी मां ऑटो से और पिता बस से सफर करते हैं'
5 of 5
फिल्म फोर्स 2 के डायरेक्टर इस फिल्म की कहानी को सीमा पर तैनात जवानों की कहानी की तरह पेश कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म का पहला लुक जारी हुआ था। इतना ही नहीं ट्रेलर का कुछ हिस्सा सैनिकों को समर्पित दिखाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।