फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फेमस एक्टर को जॉन अब्राहम ने दिखाया बाहर का रास्ता, खुद साइन कर ली बड़े बजट की फिल्म

Fri, 09 Mar 2018 05:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
John Abraham replaces Sushant Singh Rajput in Romeo Akbar Walter film
John Abraham
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम बड़ी स्क्रीन पर आखिरी बार 'फोर्स 2' फिल्म में नजर आए थे। जॉन हमेशा से ही परफेक्ट बॉडी के लिए सुर्खियों में रहते हैं। करीब एक साल पहले सुशांत सिंह ने 'रोमियो अकबर वॉल्टर' फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह फिल्म सुशांत नहीं बल्कि जॉन करेंगे।
John Abraham replaces Sushant Singh Rajput in Romeo Akbar Walter film
John
इस फिल्म को रॉबी ग्रेवाल डायरेक्ट करेंगे। जानकारी के मुताबिक इसकी शूटिंग 1 जून से शुरू होगी और पूरा शिड्यूल 60 दिन में पूरा होगा। जॉन अब्राहम ने कुछ देर पहले ही ट्विटर पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। 
 

 
John Abraham replaces Sushant Singh Rajput in Romeo Akbar Walter film
sushant
कहा जा रहा है कि सुशांत डेट की कमी की वजह से इस फिल्म को नहीं कर पाए। सुशांत इस समय 'चंदा मामा दूर के' फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी हैं। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर अजय कपूर ने मुंबई मिरर से बात की। उन्होंने कहा - 'जॉन को इस फिल्म में लेकर एक्साइटेड हैं। सोच रहे थे कि इस फिल्म में किसे लीड एक्टर के तौर पर लें तभी जॉन का नाम दिमाग में आया। वह इस रोल में एकदम परफेक्ट लगेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham replaces Sushant Singh Rajput in Romeo Akbar Walter film
john
आपको बता दें, जॉन अब्राहम जल्द ही 'परमाणु:द स्टोरी ऑफ पोखरण' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ डायना पेंटी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी साल 1998 में हुए पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट के इर्द गिर्द घूमती है। हालांकि इस फिल्म के रिलीज को लेकर काफी असमंजस है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed