फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय की 'गोल्ड' पर भारी पड़ी जॉन की 'सत्यमेव जयते', शानदार कमाई के बाद खाते में दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

Wed, 29 Aug 2018 04:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
John abraham Satyameva Jayate and Akshay Kumar Gold box office collection
Satyameva Jayate

अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर जारी है। इस हफ्ते 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' रिलीज हुई है लेकिन दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर इसका कोई असर पड़ता दिखआई नहीं दे रहा है। दोनों फिल्में 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। खास बात रही कि दोनों फिल्मों को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिला। जहां अक्षय कुमार की अक्षय की फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है, वहीं ‘सत्यमेव जयते’ इससे थोड़ा पीछे चल रही है।

John abraham Satyameva Jayate and Akshay Kumar Gold box office collection
Gold and Satyameva Jayate
हालांकि गोल्ड का बजट जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' से ज्यादा है। फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी की मंगलवार को 1.46 करोड़ रुपये का कारोबर किया है, जबकि ‘गोल्ड’ ने मंगलवार को कुल 1 करोड़ का ही कलेक्शन किया। इतना ही नहीं 'सत्यमेव जयते' कमाई के मामले में जॉन अब्राहम के करियर की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इससे पहले जॉन की 'हाउसफुल 2', 'रेस 2' और 'वेलकम बैक' जैसी फिल्में शामिल हैं।
John abraham Satyameva Jayate and Akshay Kumar Gold box office collection
gold
'सत्यमेव जयते' के कारोबार को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि 'सत्यमेव जयते' ने अपना बजट निकाल कर जबरदस्त कमाई की तरफ आगे बढ़ रही है। वहीं अक्षय कुमार की गोल्ड  ने 13 दिनों में 100 करोड़ की कमाई कर ली है। 'गोल्ड' अक्षय कुमार की 9वीं ऐसी फिल्म है जिसने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
John abraham Satyameva Jayate and Akshay Kumar Gold box office collection
Gold and Satyameva Jayate
अक्षय कुमार की 'गोल्ड' फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ है। 'गोल्ड' के कारोबार को देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म भी बजट निकाल कर कमाई की ओर आगे बढ़ रही है। इन फिल्मों का छुट्टी के दिन रिलीज होना और उसके बाद वीकेंड पड़ने से अच्छा रिस्पांस मिला है। ट्रेड पंडितों की मानें सत्यमेव जयते जॉन की सबसे बड़ी फिल्म सोलो फिल्म साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
John abraham Satyameva Jayate and Akshay Kumar Gold box office collection
satyameva jayte
सत्यमेव जयते' फिल्म ने अब तक कुल 86.94 करोड़ की कमाई कर ली है। वीकडेज में फिल्म की रफ्तार देखकर लग रहा है कि फिल्म दूसरे हफ्ते में आसानी से 90 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेगी। मिलाप मिलन झावेरी की फिल्म करप्शन को बैकड्राप में रखकर लिखी गई है। फिल्म में जॉन अब्राहम ने एक सनकी शख्स का किरदार निभाया है, जो करप्ट पुलिसकर्मियों को बेरहमी से मौत के घाट उतार देता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed