अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर रिलीज हो चुकी है। इसमें वह एक रॉ एजेंट के किरदार में दिख रहे हैं। फिल्म की प्रमोशन के लिए वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंचेंगे। इस शो की एक झलक चैनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर शेयर की है। जिसमें जॉन और कपिल जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं। यह शो अभी टीवी पर टेलीकास्ट नहीं हुआ है।
जॉन अब्राहम ने बताया कपिल शर्मा बनने का सबसे बड़ा फायदा, आप भी जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में जॉन यह कहते दिखाई दिए कि वह कपिल शर्मा बनना चाहते हैं क्योंकि इसके कई फायदे हैं। शो में फिल्म की मुख्य अभिनेत्री मौनी रॉय भी नजर आएंगी। शो के इस प्रोमो में कपिल ने जॉन से कई सवाल किए। जिनमें से एक यह था कि अगर आपको ऐसी कोई शक्ति मिल जाए जिससे आप किसी का भी रूप ले लें तो आप किसका रूप लेंगे।
कपिल के इस सवाल के जवाब में अभिनेता ने कहा 'मैं कपिल शर्मा बनना चाहता हूं क्योंकि वह शादी के बाद भी किसी और से फ्लर्ट कर सकता है।' शो के प्रोमो में जॉन ने फिल्म से जुड़ी कई बाते भी शेयर की साथ ही ये बताया कि फिल्म की असल कहानी क्या है। बता दें कि फिल्म का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल ने किया है।
Iss weekend, comedy king Kapil Sharma ke paas hai Superstar John ke liye ek mazedaar sawaal! Baniye is masti ka hissa, iss Shanivaar raat 9:30 baje sirf #TheKapilSharmaShow par! @KapilSharmaK9 @kikusharda @Krushna_KAS @bharti_lalli @apshaha @TheJohnAbraham @Roymouni pic.twitter.com/78jG23fPKc
जॉन और मौनी के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर ने भी अहम किरदार निभाया है। फिल्म में जॉन एक बैंकर के किरदार में दिख रहे हैं जो स्टेज पर परफार्म भी करता है। रॉ की नजर जॉन के किरदार पर पड़ती है और वे उसे एजेंट बनने की ट्रेनिंग देने में जुट जाते हैं।
A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on
बीते साल जॉन ने परमाणु और सत्यमेव जयते जैसी हिट फिल्में दी थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। रॉ के बाद अब जॉन बाइकिंग रेस पर आधारित एक फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में एक बार फिर जॉन के खतरनाक स्टंट देखने को मिल सकते हैं।