{"_id":"5ca88f1cbdec2214607939b7","slug":"mouni-roy-or-sunny-leone-may-do-item-number-in-salman-khan-film-dabangg-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दबंग-3' में आइटम नंबर को लेकर सलमान-अरबाज में ठनी, इन दो एक्ट्रेस में फंसा पेच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दबंग-3' में आइटम नंबर को लेकर सलमान-अरबाज में ठनी, इन दो एक्ट्रेस में फंसा पेच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 06 Apr 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman, Mouni and Sunny Leone
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों मध्य प्रदेश में 'दबंग 3' (Dabangg 3) फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। आए दिन फिल्म के सेट से सलमान खान के लुक की तस्वीरें आती रहती हैं। इस बीच फिल्म से जुड़ी बड़ी खबर आई है। खबरों की मानें तो इस बार दबंग की दोनों सीरीज की तरह 'दबंग 3' में एक आइटम नंबर होगा। जानकारी के मुताबिक 'दबंग 3' के आइटम नंबर की एक्ट्रेस को लेकर मेकर्स चेहरे की तलाश कर रहे हैं।
2 of 5
Sunny Leone and Mouni Roy
- फोटो : twitter
सूत्रों की मानें तो अब तक दो एक्ट्रेस के नाम सामने आए हैं, जिसमें मौनी रॉय और सनी लियोनी का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभु देवा और अरबाज सनी लियोनी को कास्ट करना चाहते हैं जबकि सलमान मौनी रॉय को। अभी तक नाम फाइनल नहीं हुआ है। सलमान खान मौनी रॉय को काफी मानते हैं। यहां तक कि 'बिग बॉस सीजन 12' के दौरान भी मौनी कई बार सलमान के साथ स्टेज शेयर करते हुए दिखाई दी थीं।
3 of 5
Malaika and Kareena
- फोटो : twitter
फिलहाल यह तो वक्त ही बताएगा कि 'दबंग 3' के आइटम नंबर के लिए किस एक्ट्रेस को कास्ट किया जाता है। इतना जरूर है कि दबंग सीरीज के दोनों आइटम नंबर फेमस हुए थे। 'दबंग' सीरीज की पहली कड़ी में सलमान की भाभी मलाइका अरोड़ा 'मुन्नी बदनाम हुई' गाने पर डांस करते हुए दिखी थीं। जबकि दूसरी सीरीज में 'फेविकोल से' गाने पर करीना कपूर खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Dabangg 3 film shivling controversy
- फोटो : twitter
'दबंग 3' फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही इस फिल्म से विवाद जुड़ गया है। दरअसल, 'दबंग 3' की शूटिंग के दौरान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और वीडियो वायरल हुआ। तस्वीर में शिवलिंग को तख्त से ढका गया था। इतना ही नहीं शिवलिंग पर तख्त लगाकर लोगों को नाचते हुए और शिवलिंग के पास गलत तरीके से बैठे हुए भी दिखाया गया था। जैसे ही यह तस्वीर सामने आई लोगों ने सलमान को निशाने पर ले लिया। इस तस्वीर के आधार पर लोगों ने शूटिंग का विरोध भी किया। हालांकि मामले के तूल पकड़ने पर शिवलिंग पर लगे तख्त को हटा दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
Salman Khan Dabangg 3 set picture
- फोटो : twitter
मामले में सलमान को सामने आकर माफी मांगनी पड़ी। सलमान के कहा- 'मै स्वयं बड़ा शिवभक्त हूं, आप शूटिंग नहीं करने देना चाहते तो तुरंत पैकअप कर चला जाऊंगा।' सलमान खान ने मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा इंदौर के आसपास के क्षेत्र में शूटिंग करने के आग्रह का हवाला देते हुए कहा, "कमलनाथ के आग्रह पर ही महेश्वर का चयन किया है। मेरे दादा यहां पुलिस अधिकारी रहे हैं, अपना घर समझकर आया हूं। मैं सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करता मगर महेश्वर का नाम हो इसलिए लगातार फोटो-वीडियो पोस्ट कर रहा हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।