{"_id":"5ca88511bdec22146325ae79","slug":"katrina-kaif-instagram-follower-20-million-share-her-vacation-photo-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समुंदर किनारे दौड़ते हुए कटरीना कैफ का वीडियो वायरल, वजह बने 2 करोड़ फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
समुंदर किनारे दौड़ते हुए कटरीना कैफ का वीडियो वायरल, वजह बने 2 करोड़ फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 06 Apr 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की अगली फिल्म 'भारत' (Bharat) ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है । इस फिल्म में कटरीना, सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी । फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है । फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद कटरीना को समय मिला और वो छुटि्टयां मनाने मालदीव जा पहुंचीं ।
2 of 5
katrina kaif
इस बीच उनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या दो करोड़ से पार हो गई । कटरीना ने इसके लिए अपने फैंस को शुक्रिया कहा । साथ ही उन्होंने वैकेशन का एक वीडियो भी शेयर किया है । इस वीडियो में कटरीना समुंदर किनारे दौड़ती हुई नजर आ रही हैं ।
कटरीना कैफ ने इस वीडियो के साथ लिखा हैः ' दो करोड़ इंस्टा फैमिली...आप सबके प्यार के लिए आभार ।' इस तरह वो अपनी खुशी का इजहार कर रही हैं । वीडियो में कटरीना पिंक बिकिनी और शॅार्ट्स पहने दिखीं । इस वीडियो के अलावा भी कटरीना ने वैकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं । उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं ।
बता दें कि कटरीना की 'भारत' में सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । कटरीना की पिछली रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' थी । इसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं । फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी ।
विज्ञापन
5 of 5
Katrina Kaif
- फोटो : instagram
इससे पहले आमिर खान (Aamir Khan) के साथ आई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' भी दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई । फिल्म ने कमाई तो की लेकिन फ्लॉप रही । अब सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी से काफी उम्मीदें हैं । पिछला रिकॉर्ड देखा जाए तो जब भी दोनों साथ आए हैं, फिल्म ने अच्छी कमाई की है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।