फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

John Abraham: जॉन अब्राहम ने फैन को गिफ्ट किए हजारों के बाइकिंग जूते, पहनाने में भी की मदद, वीडियो वायरल

Thu, 02 May 2024 12:23 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 02 May 2024 12:23 PM IST
विज्ञापन
John Abraham was seen helping fan wear the shoes by bending down and fastening the straps with his own hands
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसके अलावा अभिनेता अपने फिटनेस और पैशन को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। बाइक के प्रति भी जॉन अब्राहम का प्यार जगजाहिर है।  हाल ही में, उन्होंने अपने प्रशंसक को एक जोड़ी नए बाइकिंग जूते उपहार में देकर उनके जन्मदिन को और भी खास बना दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

John Abraham was seen helping fan wear the shoes by bending down and fastening the straps with his own hands
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जॉन को अपने प्रशंसक को बाइकिंग जूते की एक नई जोड़ी उपहार में देते देखा जा सकता है। जूतों की कीमत 22,500 रुपये है और जब अभिनेता ने अपने प्रशंसक को जन्मदिन का उपहार दिया तो वह मुस्कुरा रहे थे। इसके अलावा अभिनेता ने फैन को जूते पहनने भी मदद की।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

John Abraham was seen helping fan wear the shoes by bending down and fastening the straps with his own hands
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

फैन ने अपने गिफ्ट की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं और जॉन के लिए एक खास नोट लिखा। फैन ने लिखा, "मैं दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं... मेरा जन्मदिन था और मैं इसे जॉन सर के साथ मनाना चाहता था और मेरा सपना आखिरकार सच हो गया, उन्होंने कहा कि यह आपका जन्मदिन है। रुको, मेरे पास आपके लिए कुछ है, वह अंदर गए और ले आए मेरे लिए 22.5 हजार का यह बिल्कुल नया राइडिंग शूज। इसे इटली में बनाया गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham was seen helping fan wear the shoes by bending down and fastening the straps with his own hands
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशंसक के प्रति जॉन के व्यवहार ने नेटिजंस का दिल जीत लिया और लोगों ने उन्हें जमीन से जुड़े सेलेब्स में से एक बताया। एक यूजर ने कहा, "वाह, जॉन ने उसके फीते टाइट करने के लिए मदद भी की है, दिल जीत लिया आपने।" जबकि दूसरे ने लिखा, "जॉन जमीन से जुड़े हुए आदमी हैं"।

विज्ञापन
John Abraham was seen helping fan wear the shoes by bending down and fastening the straps with his own hands
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान के साथ 'पठान' में खलनायक की भूमिका में दिखाई दिए थे। उनके प्रदर्शन की दर्शकों ने खूब सराहना की थी। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में 'तेहरान', 'फोर्स 3' और 'वेदा' शामिल है।

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में अल्लू का हुक स्टेप हुआ वायरल, गाने को मिले 10 मिलियन व्यूज, अभी भी जारी है धमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed