सब्सक्राइब करें

Salman Khan: देर रात लंदन से वापस लौटे सलमान खान, टाइट सिक्योरिटी के बीच कलीना एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 02 May 2024 07:47 AM IST
सार

बुधवार देर रात सलमान खान लंदन से मुंबई वापस लौट आए हैं। सुपरस्टार को टाइट सिक्योरिटी के बीच सांताक्रूज के कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन
Salman Khan Firing Case: Actor Returned to Mumbai from London Spotted At Kalina Airport Amid Tight security
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी मामले में पुलिस लगातार जांच में जुटी है। बीते दिन मामले के एक आरोपी ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली है। इसी बीच देर रात सलमान खान लंदन से मुंबई वापस लौट आए हैं। सुपरस्टार को टाइट सिक्योरिटी के बीच सांताक्रूज के कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

Trending Videos
Salman Khan Firing Case: Actor Returned to Mumbai from London Spotted At Kalina Airport Amid Tight security
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान बुधवार आधी रात को अपने बॉडीगार्ड शेरा और पुलिस की टाइट सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के सामने कोई तस्वीरें नहीं करवाईं। वे पैपराजी को नजरअंदाज करते हुए अपनी बुलेटप्रूफ कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए।  

Satyajit Ray: निर्देशन में कभी न मिटने वाली लकीर खींच गए सत्यजीत रे, यह हॉलीवुड निर्देशक भी रहा उनका कायल

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Firing Case: Actor Returned to Mumbai from London Spotted At Kalina Airport Amid Tight security
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दौरान सलमान खान काले रंग की टी शर्ट और जैकेट पहने हुए दिखाई दिया। एयरपोर्ट के बाहर आते ही सलमान खान कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए। अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी मामले के बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट के बाहर सलमान भारी सुरक्षा के बीच नजर आए।
 
Salman Khan Firing Case: Actor Returned to Mumbai from London Spotted At Kalina Airport Amid Tight security
सलमान खान, बैरी गार्डिनर - फोटो : एक्स
सलमान गोलीबारी मामले के बाद हाल ही में मुंबई गए थे, जहां उन्होंने ब्रेंट नॉर्थ निर्वाचन क्षेत्र से यूके के सांसद बैरी गार्डिनर से मुलाकात की थी। सलमान खान और बैरी गार्डिनर की तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रही थीं।
विज्ञापन
Salman Khan Firing Case: Actor Returned to Mumbai from London Spotted At Kalina Airport Amid Tight security
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान को बड़े पर्दे पर आखिरी बार मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था। फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। वहीं, शाहरुख खान ने इसमें कैमियो किया था। जल्द ही एक्शन-कॉमेडी फिल्म सिंकदर में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed