सब्सक्राइब करें

Bollywood: हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुके हैं ये मशहूर सितारे, लिस्ट में शाहरुख-ऋतिक का भी नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 01 May 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Stars rejected hollywood movies Shah Rukh Khan Hrithik Roshan Akshay Kumar Katrina Kaif
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला

दुनिया की दो सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री, हॉलीवुड और बॉलीवुड को मिलाकर हर साल हजारों की संख्या में फिल्में बनती हैं। दोनों ही इंडस्ट्री के सितारों को दुनियाभर में प्यार मिलता है। जहां एक ओर कई विदेशी सितारे हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं, बहुत से भारतीय कलाकार दूसरे देशों की फिल्मों का हिस्सा भी बन चुके हैं। हालांकि, बॉलीवुड के ऐसे कई बड़े सितारे भी हैं, जो हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुके हैं। आइए जानते हैं...


Sonu Sood: गरीबों के मसीहा हैं सोनू सूद! नंबर ब्लॉक हुआ तो अभिनेता के घर पर ही लग गया जरूरतमंदों का तांता

Trending Videos
These Bollywood Stars rejected hollywood movies Shah Rukh Khan Hrithik Roshan Akshay Kumar Katrina Kaif
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान

शाहरुख खान को फिल्म हिंदी इंडस्ट्री का किंग भी कहा जाता है। अपने अदाकारी से वे करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। हालांकि, बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि शुरुआत में शाहरुख को स्लमडॉग मिलियनेयर में अनिल कपूर की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह भूमिका उनके लिए उपयुक्त नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Stars rejected hollywood movies Shah Rukh Khan Hrithik Roshan Akshay Kumar Katrina Kaif
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्हें भी एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म ऑफर हो चुकी है। ऋतिक को पिंक पैंथर 2 में एक भूमिका की पेशकश की गई थी, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। हालांकि, तारीखें उपलब्ध न हो पाने की वजह से उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी। 

These Bollywood Stars rejected hollywood movies Shah Rukh Khan Hrithik Roshan Akshay Kumar Katrina Kaif
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार 

अक्षय को  बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है। एक्शन से लेकर कॉमेडी तक में उन्हें महारत हासिल है। उन्हें भी कथित तौर पर एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिल चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ड्वेन जॉनसन की एक अनाम फिल्म के लिए प्रस्ताव मिला था, लेकिन वे बॉलीवुड में अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे।

विज्ञापन
These Bollywood Stars rejected hollywood movies Shah Rukh Khan Hrithik Roshan Akshay Kumar Katrina Kaif
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
कैटरीना कैफ
इस लिस्ट में कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल है। अब तक कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों नजर आ चुकी कैटरीना को भी कथित तौर पर हॉलीवुड से ऑफर मिल चुका है। हालांकि, उन्होंने भी उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
Labour Day: मजदूर दिवस पर जरूर देखें ये फिल्में, संघर्ष देख आंखों से नहीं रुकेंगे आंसू

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed