{"_id":"657b3b081933f6c2d206aaaf","slug":"john-krasinski-starrer-if-trailer-release-ryan-reynold-movie-about-what-happens-to-kids-imaginary-friends-2023-12-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IF Trailer: रयान रेनॉल्ड्स की 'इफ' का ट्रेलर रिलीज, बच्चों के काल्पनिक दोस्तों के जीवन से जुड़ी है कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IF Trailer: रयान रेनॉल्ड्स की 'इफ' का ट्रेलर रिलीज, बच्चों के काल्पनिक दोस्तों के जीवन से जुड़ी है कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:39 PM IST
सार
रयान रेनॉल्ड्स ने फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, ए क्वाइट प्लेस के निर्देशक, डेडपूल के स्टार और आपके लिए एनीहिलेशन लाने वाले स्टूडियो की एक दिल छू लेने वाली, पारिवारिक फिल्म के लिए तैयार हो जाइए।'
विज्ञापन
1 of 5
इफ ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अमेरिकी फंतासी कॉमेडी फिल्म इफ का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। रयान रेनॉल्ड्स स्टारर इफ का ट्रेलर बेहद ही शानदार है। जॉन क्रासिंस्की द्वारा लिखी गई इस फिल्म में बताया गया है कि जब बच्चे बड़े हो जाते हैं और उनके बारे में सोचना बंद कर देते हैं तो काल्पनिक दोस्तों का क्या होता है।
2 of 5
इफ ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
रयान रेनॉल्ड्स ने फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर साझा किया है। अभिनेता ने ट्रेलर साझा करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ए क्वाइट प्लेस के निर्देशक, डेडपूल के स्टार और आपके लिए एनीहिलेशन लाने वाले स्टूडियो की एक दिल छू लेने वाली, पारिवारिक फिल्म के लिए तैयार हो जाइए।' उन्होंने आगे लिखा, 'एक ऐसी दुनिया जिसे देखने के लिए उन्हें विश्वास करना पड़ता है। क्योंकि इसमें काल्पनिक दोस्त रहते हैं, जिन्हें आईएफएस के नाम से जाना जाता है।'
आज गुरुवार, 14 दिसंबर को पैरामाउंट पिक्चर्स ने फिल्म का पहला ट्रेलर जारी किया है। जॉन और रयान 2019 से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। आगामी एक्शन, एनिमेटेड कॉमेडी इफ को अगले साल 17 मई, 2024 को रिलीज किया जाएगा। जॉन क्रॉसिंस्की की फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स और स्टीव कैरेल के साथ ए-लिस्ट स्टार कास्ट मुख्य भूमिकाओं में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इफ ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
लेखक और निर्देशक जॉन क्रॉसिंस्की की इस फिल्म की कहानी इफ एक ऐसी लड़की के बारे में है, जिसे पता चलता है कि वह हर किसी के काल्पनिक दोस्तों को देख सकती है। फिल्म में देखने को मिलेगी कि वह उस महाशक्ति के साथ क्या करती है। क्योंकि वह भूले हुए इफ को अपने बच्चों के साथ वापस से जोड़ने के लिए एक जादुई काम पर निकलती है।
विज्ञापन
5 of 5
इफ ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रॉसिंस्की और रेनॉल्ड्स के अलावा फिल्म में कैली फ्लेमिंग, फियोना शॉ, फोएबे वालर-ब्रिज, लुईस गॉसेट जूनियर, सेबेस्टियन मैनिसल्को, माया रूडोल्फ, जॉन स्टीवर्ट, बॉबी मोयनिहान, एमिली ब्लंट, मैट डेमन, सैम रॉकवेल, रिचर्ड जेनकिंस और क्रिस्टोफर मेलोनी आदि कलाकार नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।