फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaar: भुवन गौड़ा ने सालार से जुड़े किए दिलचस्प खुलासे, KGF के पैमाने से पांच गुना बड़ी बताई प्रभास की फिल्म

Thu, 14 Dec 2023 07:49 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 14 Dec 2023 07:49 PM IST
सार

सिनेमैटोग्राफर भुवन गौड़ा ने एक बातचीत के दौरान सालार से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि सालार का पैमाना केजीएफ से पांच गुना ज्यादा है।

विज्ञापन
Prabhas Starrer Salaar Cinematographer Bhuvan Gowda spills beans about film Says it bigger than Yash KGF
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेता प्रभास आगामी  फिल्म सलार-पार्ट वन: सीजफायर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। प्रभास की फिल्म सलार-पार्ट वन: सीजफायर को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम करेगी। फिल्म के रिलीज से पहले सिनेमैटोग्राफर भुवन गौड़ा ने सालार के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।

Prabhas Starrer Salaar Cinematographer Bhuvan Gowda spills beans about film Says it bigger than Yash KGF
सालार 2-केजीएफ 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमैटोग्राफर भुवन गौड़ा ने एक बातचीत के दौरान सालार से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि सालार का पैमाना केजीएफ से पांच गुना ज्यादा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि यह भारतीय सिनेमा में अब तक देखे गए सबसे विशाल सेटों में से एक है। उन्होंने खुलासा किया कि  फिल्म को अत्याधुनिक एलेक्सा 35 कैमरे का इस्तेमाल कर शूट किया गया है। यह कैमरे पर्दे पर आईमैक्स-स्तरीय की क्वालिटी देते हैं, जो कि भारतीय सिनेमा में पहली बार देखने को मिलेगा।  

Kabhi Khushi Kabhie Gham: कभी खुशी कभी गम को 22 साल पूरे, काजोल ने पोस्ट साझा कर सेट से जुड़ी यादें कीं ताजा

Prabhas Starrer Salaar Cinematographer Bhuvan Gowda spills beans about film Says it bigger than Yash KGF
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील की सालार पार्ट 1 इसी साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। प्रभास अभिनीत एक्शन से भरपूर फिल्म 2 घंटे और 55 मिनट की है। फिल्म में खूनी लड़ाई, हिंसा और जबर्दस्त युद्ध सीन्स के चलते सालार को सेंसर बोर्ड द्वारा 'ए' प्रमाणपत्र दिया गया है। यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas Starrer Salaar Cinematographer Bhuvan Gowda spills beans about film Says it bigger than Yash KGF
'सालार' में प्रभास - फोटो : अमर उजाला

मेकर्स ने दर्शकों से फिल्म में अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव देने का वादा किया है। वहीं, प्रभास की फिल्म सालार का अंत बेहद ही जबर्दस्त होने वाला है। इसके चलते दर्शकों को फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार रहेगा। फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही दिन शेष हैं। एडवांस बुकिंग में फिल्म को लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रभास और प्रशांत नील दोनों के लिए ही सलार काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।  

विज्ञापन
Prabhas Starrer Salaar Cinematographer Bhuvan Gowda spills beans about film Says it bigger than Yash KGF
सालार - फोटो : अमर उजाला

एक तरफ प्रशांत नील के लिए केजीएफ 2 के शानदार प्रदर्शन को दोहराना बड़ी चुनौती है। वहीं, बाहुबली 2 के बाद से प्रभास दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला सके हैं। इस फिल्म से वे दमदार वापसी की भरपूर कोशिश करेंगे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का शाहरुख खान की डंकी से मुकाबला होगा, जो 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।  

लग्जरी लाइफ जीते हैं राणा दग्गुबाती, जानें कितनी है नेटवर्थ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed