{"_id":"5f33df3c8ebc3e4ae00fb1bd","slug":"johnny-lever-birthday-special-here-about-his-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी घूम घूमकर पेन बेचा करते थे जॉनी लीवर, एक के बाद एक हिट फिल्में कर बनें 'कॉमेडी के बादशाह'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी घूम घूमकर पेन बेचा करते थे जॉनी लीवर, एक के बाद एक हिट फिल्में कर बनें 'कॉमेडी के बादशाह'
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जॉनी लीवर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाने वाले अभिनेता जॉनी लीवर 14 अगस्त को जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। जॉनी लीवर का असली नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला है। करियर के शुरुआती दिनों में जॉनी लीवर स्टेज पर स्टैंड अप कॉमेडी करते थे। उनके जन्मदिन पर बताते हैं ऐसे ही कुछ दिलचस्प किस्से।
2 of 5
तबस्सुम और जॉनी लीवर
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉनी लीवर का जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था। जॉनी के पिता प्रकाश राव जनुमाला हिंदुस्तान लीवर फैक्ट्री में काम करते थे। जॉनी अपने भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके दो भाई और तीन बहनें हैं। जॉनी का परिवार बेहद गरीब था। आर्थिक दिक्कतों की वजह से उन्होंने सातवीं क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
3 of 5
जॉनी लीवर
- फोटो : सोशल मीडिया
पढ़ाई छोड़कर जॉनी लीवर ने परिवार की मदद करने की ठानी। वो गली मोहल्ले में बॉलीवुड सितारों की नकल कर पेन बेचा करते थे। इस दौरान वो कलाकारों की तरह डांस भी किया करते थे। वो हर दिन का पांच रुपये तक कमा लेते थे, जो उस वक्त बड़ी बात होती थी। बाद में उनके पिता ने उन्हें हिंदुस्तान लीवर में ही काम दिलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जॉनी लीवर
- फोटो : सोशल मीडिया
फैक्ट्री में काम करते हुए जॉनी लीवर अपनी एक्टिंग और कॉमेडी से लोगों को हंसाया करते थे। यहीं पर उनको जॉनी लीवर नाम दिया गया। जॉनी मिमिक्री करने में माहिर थे। वो स्टेज शोज किया करते थे। ऐसे ही एक स्टेज शो में सुनील दत्त की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने जॉनी लीवर को फिल्म ‘दर्द का रिश्ता’ में पहला ब्रेक दिया।
विज्ञापन
5 of 5
जॉनी लीवर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद जो जॉनी का सिलसिला शुरू हुआ तो आज तक जारी है। कई फिल्मों में वो सह अभिनेता के तौर पर नजर आए। दर्शकों ने उनकी कॉमेडी को हीरो से ज्यादा पसंद किया। उनकी मुख्य फिल्मों में 'चालबाज', 'चमत्कार', 'बाजीगर', 'राजा हिंदुस्तानी', 'जुदाई', 'यस बॉस', 'इश्क', 'आंटी नंबर 1', 'दूल्हे राजा', 'कुछ कुछ होता है', 'अनाड़ी नंबर 1', 'कहो ना प्यार है', 'नायक', 'कभी खुशी कभी गम', 'फिर हेरा फेरी', 'गोलमाल 3', 'गोलमाल अगेन' और 'हाउसफुल 4' सहित अन्य शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।