फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Johnny Lever: रणवीर की 'सर्कस' के खराब प्रदर्शन से निराश थे जॉनी, एक्टर ने बताई फिल्म के फ्लॉप होने की वजह

Fri, 17 Mar 2023 07:57 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 17 Mar 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Johnny Lever Pop kaun actor talks about ranveer singh rohit shetty film cirkus box office failure and comedy
जॉनी लीवर - फोटो : social media

रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' बीते साल 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों की ओर से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। यहां तक कि दर्शकों ने 'सर्कस' को साल 2022 की सबसे खराब फिल्म भी कहा था। इस कॉमेडी फिल्म को लोगों ने पहले दिन ही नकार दिया था और इसे मुंह की खानी पड़ी थी। अब जॉनी लीवर ने फिल्म के फ्लॉप होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि फिल्म के साथ क्या गलत हुआ।

Johnny Lever Pop kaun actor talks about ranveer singh rohit shetty film cirkus box office failure and comedy
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान जॉनी लीवर ने कहा कि 'सर्कस' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने उन्हें काफी निराश किया है। हर निर्देशक फिल्म के बारे में सोचता है। कोई भी नुकसान नहीं करना चाहता, क्योंकि वह फिल्म में भारी निवेश करते हैं। पैसे के लिहाज से और भावना के लिहाज से एक फिल्म बनाने में बहुत मेहनत लगती है। 'सर्कस' में हमने जो किया, उसमें हमारे हिस्से की तारीफ हुई।

Kapil Sharma: कृष्णा अभिषेक-उपासना सिंह ने क्यों छोड़ा 'द कपिल शर्मा शो', कॉमेडी किंग ने किया खुलासा

Johnny Lever Pop kaun actor talks about ranveer singh rohit shetty film cirkus box office failure and comedy
जॉनी लीवर - फोटो : सोशल मीडिया

जॉनी लीवर ने बताया कि फिल्म में समग्रता में कुछ गलतियां हो सकती थीं, जो लोगों को पसंद नहीं आई, जिसके कारण फिल्म नहीं चली। इसमें अब कोई क्या कर सकता है, लेकिन एक बात मैं निश्चित रूप से जानता हूं कि लोग कॉमेडी के लिए तत्पर रहते हैं। लोग हमसे हर समय इसकी उम्मीद करते हैं।

सपना के पास लाजवाब झुमकों की है भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Johnny Lever Pop kaun actor talks about ranveer singh rohit shetty film cirkus box office failure and comedy
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'सर्कस' में रणवीर का डबल रोल था और उनके विपरीत जैकलिन फर्नांडीस और पूजा हेगड़े ने मुख्य भूमिका निभाई थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सर्कस' में वरुण शर्मा, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, सिद्धार्थ जाधव, मुरली शर्मा, व्रजेश हीरजी, और टीकू तलसानिया जैसे कॉमेडी अभिनेताओं का जमावड़ा था, लेकिन फिर भी वे दर्शकों को हंसाने में असफल रहे।

Mrs Chatterjee Vs Norway Twitter Review: 'अब तक की सबसे दमदार फिल्म', छा गया रानी का 'मिसेज चटर्जी' अंदाज

विज्ञापन
Johnny Lever Pop kaun actor talks about ranveer singh rohit shetty film cirkus box office failure and comedy
सौरभ शुक्ला, जॉनी लीवर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के कारण साल 2022 की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में रणवीर की 'सर्कस' भी शामिल हो गई थी। 115 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल एक 61.47 करोड़ की कमाई की थी। जॉनी लीवर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अब वह कॉमेडी वेब सीरीज 'पॉप कौन' में नजर आए हैं, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इसमें कुणाल केमू, सौरभ शुक्ला, नूपुर सनन और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी हैं।

Aditya Roy-Tom: मार्वेल एक्टर टॉम हिडलेस्टन ने आदित्य रॉय को किया वीडियो कॉल, द नाइट मैनेजर को लेकर कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed