सब्सक्राइब करें

कभी कंडक्टर की नौकरी करते थे जॉनी वॉकर, इस अभिनेता की वजह से बदल गई थी किस्मत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 11 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Johnny walker birthday special know unknown facts about him
जॉनी वॉकर - फोटो : twitter

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जॉनी वॉकर का जन्मदिन 11 नवंबर को होता है। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दर्शकों के दिलों को जीता है। दर्शकों ने उनके अभिनय को हमेशा पसंद किया। उन्होंने 50 से लेकर 60 के दशक की कई फिल्मों में अभिनय किया था। जन्मदिन के मौके पर हम आपको जॉनी वॉकर से जुड़ी खात बातें बताते हैं। 

Trending Videos
Johnny walker birthday special know unknown facts about him
जॉनी वॉकर - फोटो : file photo

जॉनी वॉकर का जन्म 11 नवंबर 1926 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनका असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन था। वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते थे। जॉनी वॉकर के पिता इंदौर की एक फैक्ट्री में मजदूरी किया करते थे। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से जॉनी वॉकर भी अपने पिता के साथ काम में हाथ बंटाते थे, लेकिन एक समय ऐसा आया कि फैक्ट्री भी बंद हो गई। इसके बाद जॉनी वॉकर का परिवार मुंबई जाकर बस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Johnny walker birthday special know unknown facts about him
जॉनी वॉकर - फोटो : file photo

मुंबई जाने के बाद जॉनी वॉकर ने बस कंडक्टर की नौकरी की। उन्हें यह नौकरी उनके पिता की पहचान वाले पुलिस इंस्पेक्टर की सिफारिश के बाद मिल थी। कंडक्टर के तौर पर उनका महीने का वेतन 26 रुपये था। नौकरी के अलावा जॉनी वॉकर को अभिनय का भी शौक था। कंडक्टर की नौकरी करते हुए अभिनेता बलराज साहनी की नजर जॉनी वॉकर पर पड़ी। 

Johnny walker birthday special know unknown facts about him
जॉनी वॉकर - फोटो : instagram

इसके बाद बलराज साहनी ने निर्देशक गुरु दत्त को जॉनी वॉकर के बारे में बताया। उस समय गुरु दत्त अपनी फिल्म बाजी की तैयारी कर रहे हैं। बलराज साहनी ने जॉनी वॉकर को गुरु दत्त से मिलने की सलाह दी। इसके बाद गुरु दत्त के सामने उन्होंने शराबी की एक्टिंग की जो गुरु दत्त को काफी पसंद आई और उन्होंने जॉनी वॉकर को फिल्म बाजी में रोल दिया। इस फिल्म में अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री गीता बाली मुख्य भूमिका में थीं।

विज्ञापन
Johnny walker birthday special know unknown facts about him
जॉनी वॉकर - फोटो : file photo

जॉनी वॉकर ने कई फिल्मों में शराबी का किरदार किया इसकी वजह से गुरु दत्त ने एक लोकप्रिय व्हिस्की ब्रांड के नाम पर उनका नाम रख दिया था। जबकि असल जिंदगी में जॉन वॉकर बिल्कुल भी शराब नहीं पीते थे। जॉनी वॉकर ने अपने करियर में कई दिग्गज कलाकारों और निर्देशकों के साथ काम किया था। उनकी मुख्य फिल्में जाल, मुगल ए आजम, मेरे महबूब, बहू बेगम, मेरे हुजूर, टैक्सी ड्राइवर, देवदास, मधुमति और नया अंदाज है।

पढ़ें: नेहा कक्कड़ से माफी मांगने वाले वीडियो पर फूटा हिमांश कोहली का गुस्सा, कहा- 'सुधर जाओ'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed