17 साल की उम्र में मिस इंडिया बनने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि आज भी तमाम दिलों पर राज करती हैं। उनके फैंस आज भी दुआ करते हैं कि वे बॉलीवुड में कमबैक करें। कुछ ऐसे ही अरमान फिल्म जगत के दिग्गज सितारे अनिल कपूर के भी हैं। 'जोशीले' समेत तमाम फिल्मों में मीनाक्षी के साथ जोड़ी बनाने वाले अनिल कपूर ने तो उनकी एक पुरानी तस्वीर भी साझा की। साथ ही, अपने दिल की बात भी लिख दी। अब अनिल कपूर ने क्या कहा है, आप भी जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट जरूर पढ़ें?
{"_id":"637633ac3e9fa95ffe5b3908","slug":"joshilaay-fame-anil-kapoor-shared-old-picture-and-wished-actress-meenakshi-seshadri-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anil kapoor: 'जोशीले' अनिल को आज भी बेहद पसंद हैं मीनाक्षी शेषाद्री, पुरानी तस्वीर साझा कर लिख दी दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anil kapoor: 'जोशीले' अनिल को आज भी बेहद पसंद हैं मीनाक्षी शेषाद्री, पुरानी तस्वीर साझा कर लिख दी दिल की बात
Thu, 17 Nov 2022 08:51 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
अनिल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर
- फोटो : Social media
90 के दशक में मीनाक्षी शेषाद्री ने कई हिट फिल्मों में काम किया। घातक, दामिनी और आदमी खिलौना है, जैसी बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय से फैंस का दिल जीतने वाली मीनाक्षी बॉलीवुड के दूसरे सितारों को आज भी पसंद हैं और इस लिस्ट में अनिल कपूर का नाम भी शामिल है। दरअसल, अनिल कपूर ने मीनाक्षी शेषाद्री के साथ पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उनके जन्मदिन पर बधाई दी। इसके बाद अनिल कपूर ने अपने दिल की बात लिख दी, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।
यहां भी पढ़ें: 'डकैत' में सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि का था किसिंग सीन, बोलीं- वह बहुत प्रोफेशनल थे...
यहां भी पढ़ें: 'डकैत' में सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि का था किसिंग सीन, बोलीं- वह बहुत प्रोफेशनल थे...
Happy Birthday to one of the most disciplined and professional actress I have had the pleasure of working with! Looking forward to seeing you start work again ..@MinaxhiSeshadri have a great year ahead! pic.twitter.com/ysS2ABOqIS
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) November 16, 2022
अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्री
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मीनाक्षी शेषाद्री ने अनिल कपूर के साथ मेरी जंग, घर हो तो ऐसा आवारगी, विजय, आग से खेलेंगे, लव मैरिज और जोशीले जैसी फिल्मों में काम किया। अपने उस सफरनामे को याद करते हुए अनिल कपूर ने मीनाक्षी शेषाद्री के साथ पुरानी तस्वीर साझा की। अनिल कपूर ने यह भी कहा कि हम आपको फिर से बॉलीवुड की फिल्मों में काम करते हुए देखना चाहते हैं। बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्री बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री में शुमार हैं।
यहां भी पढ़ें: इवेंट में एली अवराम की ड्रेस देख उड़े लोगों के होश, ट्रोल करते हुए बोले- उर्फी करती तो...
विज्ञापन
विज्ञापन
मीनाक्षी शेषाद्री
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मीनाक्षी अब भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छाई रहती हैं। वहीं, उनके जन्मदिन पर फैंस ने भी जमकर बधाइयां दीं। उधर, अनिल कपूर ने मीनाक्षी शेषाद्री के साथ अपनी फिल्म के सीन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'सबसे अनुशासित और पेशेवर एक्ट्रेस में से एक मीनाक्षी शेषाद्री को जन्मदिन की बधाई हो, जिनके साथ मुझे काम करने का सौभाग्य मिला। मैं आपको फिर से काम शुरू करते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं।'
यहां भी पढ़ें: तो ये है नीसा देवगन के ट्रांसफॉर्मेशन का राज! मां काजोल ने किया खुलासा
यहां भी पढ़ें: तो ये है नीसा देवगन के ट्रांसफॉर्मेशन का राज! मां काजोल ने किया खुलासा