साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का आज जन्मदिन है। 1983 में हैदराबाद में जन्मे जूनियर एनटीआर अपने जमाने के पॉपुलर एक्टर और आंध्रप्रदेश के सीएम रह चुके एनटी रामाराव के पोते हैं। जूनियर एनटीआर को तारक के नाम से भी बुलाते हैं। जूनियर एनटीआर ने बतौर मुख्य अभिनेता 2001 में स्टूडेंट नंबर 1 से करियर की शुरुआत की थी। वे कई शानदार फिल्मों में नजर आए हैं। वो जल्द ही राम चरण के साथ आरआरआर में दिखाई देंगे। इसमें आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। तारक के जन्मदिन पर फैंस उनके घर के बाहर जमा होते हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपने फैंस से घर के बाहर इकट्ठा न होने की अपील की है। सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर ने अपने फैंस से एक खास गुहार की है कि उनके जन्मदिन पर यदि वह उन्हें गिफ्ट देना चाहते हैं तो कृपया मौजूदा स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।
JR NTR Birthday: 25 करोड़ के आलीशान घर में रहते हैं JR NTR, लग्जरी कारों के कलेक्शन का नंबर भी 9999
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 20 May 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन