तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में एक साथ बन रही ‘बाहुबली’ सीरीज के निर्देशक एस एस राजामौली की अगली फिल्म ‘आर आर आर’ में जूनियर एनटीआर का पहला लुक गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। इस फर्स्ट लुक में सबसे चौंकाने वाले बात है जूनियर एनटीआर के भीम अवतार में उनका एक धागे वाली गोल टोपी का लुक।
जूनियर एनटीआर का लुक देखकर चौंक गए उनके चाहने वाले, अक्षय के ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ वाले रोल से ये है कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ में अक्षय कुमार के किरदार आरिफ को लेकर मचे हंगामे के बाद ये दूसरा मौका है जब किसी मेगा बजट फिलम का किरदार इस लुक में दिखा है। फिल्म ‘आर आर आर’ में जूनियर एनटीआर का किरदार कैसा होगा और क्या होगा, इसे लेकर कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। टीजर में भीम के किरदार को पेश करने के लिए इसके मेकर्स ने साउथ के दूसरे सुपरस्टार राम चरण तेजा की आवाज का सहारा लिया है।
फिल्म ‘आरआरआर’ के इस टीजर का शीर्षक रखा गया है रामाराजू फॉर भीम। कोमुरम भीम नामक इस किरदार का परदे पर अवतार काफी दमदार है। आग और पानी के बीच चलते खेल में जूनियर एनटीआर को पहले तो बरछे से निशाना लगाते दिखाया गया है और फिर उनका किरदार एकदम से रूप बदलता है और एक विशाल हरे भरे वातावरण में पहाड़ियों के पीछे से एक स्कल कैप में नजर आता है।
कोरोना संक्रमण की वजह से फिल्म ‘आरआरआर’ की शूटिंग करीब सात महीने बंद रही है। अब इस पर फिर से काम शुरू हुआ है। फिल्म की शूटिंग के लिए सारे एहतियाती इंतजाम किए जा रहे हैं। फिल्म ‘आरआरआर’ को एक अखिल भारतीय फिल्म की तरह बनाया जा रहा है। फिल्म में दक्षिण के दो बड़े सितारों राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर के साथ ही इसमें हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारे अजय देवगन भी नजर आएंगे। फिल्म में आलिया भट्ट की भी एक खास भूमिका है।
जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग में हुई देरी के चलते अब इस फिल्म का अगले साल जनवरी में रिलीज हो पाना मुश्किल दिखता है। फिल्म के तकरीबन हर सीन में भारी भरकम स्पेशल इफेक्ट्स का प्रयोग किया जाना है। और, इसके लिए फिल्ममेकर्स को एक ऐसी तारीख भी चाहिए होगी, जिस दिन हिंदी की कोई बड़ी फिल्म पहले से ही रिलीज होने की कतार में न हो।