फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना को मात देकर कर काम पर लौटे वरुण धवन और नीतू सिंह, चंडीगढ़ में शुरू करेंगे इस फिल्म की शूटिंग

Fri, 18 Dec 2020 11:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 18 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jug Jugg Jiyo team to resume shoot after Neetu Kapoor Varun Dhawan tested negative For Corona
वरुण धवन, नीतू सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग एक बार फिर से शुरू होने वाली है। क्योंकि, इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले युवा अभिनेता वरुण धवन और वरिष्ठ अभिनेत्री नीतू सिंह कोरोना वायरस को मात देकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। शुक्रवार को इन दोनों कलाकारों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। साथ ही इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले दूसरे कलाकार अनिल कपूर और कियारा आडवाणी भी मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया के कैमरों में कैद हुए।

Jug Jugg Jiyo team to resume shoot after Neetu Kapoor Varun Dhawan tested negative For Corona
अनिल कपूर, नीतू सिंह, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली - फोटो : इंस्टाग्राम

कुछ दिन पहले की बात है जब फिल्म 'जुग जुग जियो' के सभी कलाकारों में कोरोना वायरस को लेकर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी कलाकार और कर्मचारियों का परीक्षण करवाया गया और इस परीक्षण में नीतू सिंह और वरुण धवन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। खबरें तो अभिनेता अनिल कपूर के भी संक्रमित होने की आई थीं लेकिन उन खबरों को अनिल कपूर ने झूठा करार दिया। तब से ही इस फिल्म की शूटिंग बंद थी।

Jug Jugg Jiyo team to resume shoot after Neetu Kapoor Varun Dhawan tested negative For Corona
नीतू कपूर, वरुण धवन, अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

नीतू और वरुण दोनों में ही कोरोना वायरस के लक्षण बहुत घातक नहीं थे इसलिए उन्हें किसी  लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ा। कुछ दिन चले इलाज के बाद अब वरुण धवन और नीतू सिंह दोनों ही पहले की तरह स्वस्थ हैं। इसलिए, वह अपने काम पर वापस लौट गए हैं। फिल्म 'जुग जुग जियो' को निर्देशित करने वाले राज मेहता भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। लेकिन, अब वह भी ठीक हैं और जल्द से जल्द शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jug Jugg Jiyo team to resume shoot after Neetu Kapoor Varun Dhawan tested negative For Corona
वरुण धवन, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

'जुग जुग जियो' एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें वरुण धवन और कियारा आडवाणी एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आने वाले हैं। नीतू सिंह और अनिल कपूर भी पहली बार इस फिल्म में एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में ही नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं और निर्देशन की जिम्मेदारी उन्होंने राज मेहता को सौंपी है।

विज्ञापन
Jug Jugg Jiyo team to resume shoot after Neetu Kapoor Varun Dhawan tested negative For Corona
गुड न्यूज - फोटो : Social Media

इससे पहले राज मेहता और करण जौहर पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'गुड न्यूज' में भी साथ काम कर चुके हैं।इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस हिसाब से यह दूसरा मौका है जब राज मेहता और कियारा आडवाणी एक साथ फिल्म 'जुग जुग जियो' में काम कर रहे हैं। फिलहाल तो फिल्म की शूटिंग पूरी होने में ही वक्त लगेगा। एक बार जब शूटिंग पूरी हो जाएगी तो इसके निर्माता इसके रिलीज की तारीख की भी घोषणा करेंगे।

पढ़ें: सैफ और करीना की पहली मुलाकात का है शाहरुख की फिल्म 'मैं हूं ना' से कनेक्शन, 'व्हॉट वुमन वॉन्ट्स' में किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed