फिल्म इंडस्ट्री का कड़वा सच यही है कि यहां हर कलाकार को अपनी मंजिल नहीं मिलती। कुछ तो यहां रास्ता शुरू होते ही भटक जाते हैं तो कुछ बीच रास्ते में ही ठहर कर रह जाते हैं। कई बार ऐसे हालात बन जाते हैं कि कलाकार को मजबूरी में ही रास्ते से हटना पड़ता है। बॉलीवुड में टैलेंट के साथ किस्मत भी बहुत मायने रखती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ हीरोज के बारे में बताएंगे जिनकी बॉलीवुड में अच्छी शुरुआत हुई लेकिन वक्त के साथ वो या तो गुमनाम हो गए या फिर उन्हें वो मुकाम नहीं मिला जिसकी तलाश में वो चले थे।
ये पांच हीरो बॉलीवुड में नहीं बना पाए खास पहचान, कुछ तो हुए फिल्मों से दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुगल हंसराज
जुगल हंसराज का आज जन्मदिन है। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर फिल्म 'मासूम', 'झूठा सच्चा' और 'कर्मा' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया । इन फिल्मों में मासूम जुगल हंसराज को पर्दे पर खूब पसंद किया गया। बड़े होने के बाद उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'मोहब्बतें' में देखा गया। इसके बाद वो कई और फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद जुगल हंसराज ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उनकी एनिमेशन फिल्म रोडसाइड रोमियो के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। हालांकि अब काफी समय से वो फिल्मों से दूर हैं।
आफताब शिवदसानी
आफताब शिवदसानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्म मिस्टर इंडिया से की थी। इसके बाद वह बतौर हीरो फिल्म मस्त में दिखाई दिए। इसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया। लव के लिए कुछ भी करेगा, कसूर, फुटपाथ और मस्ती जैसी फिल्मों में भी आफताब ने काम किया। कई अवॉर्ड्स जीतने के बाद भी वो बॉलीवुड में अपनी कोई खास पहचान नहीं बना पाए और सपोर्टिंग एक्टर तक ही सिमट कर रह गए। हालांकि आफताब ने अभी तक हार नहीं मानी है और वो सिनेमा में अब भी सक्रिय हैं।
डिनो मोरिया
1999 में आई फिल्म प्यार में कभी-कभी से डिनो मोरिया ने बॉलीवुड में कदम रखा। साल 2002 में सुपरहिट फिल्म राज में नजर आए। लेकिन इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर सकी। फिर वह कई फिल्मों सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए।
राहुल रॉय
90 के दशक के हैंडसम ब्वॉय राहुल रॉय अपनी पहली ही फिल्म आशिकी से बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए थे। लेकिन इसके बाद उनकी कई फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। कई फिल्मों में काम करने के बाद वह बॉलीवुड से दूर हो गए। उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस का पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था।