फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JugJugg Jeeyo Advance Booking: ‘जुग जुग जियो’ ने किया केआरके का ‘मुंह काला’, एडवांस बुकिंग में ही कमा लिए इतने करोड़

Thu, 23 Jun 2022 12:45 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 23 Jun 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
JugJugg Jeeyo court judgement Advance Booking first day collection prediction screen number budget story cast and crew
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram

देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बने सिनेमाघरों ने स्वघोषित फिल्म समीक्षक और अभिनेता कमाल राशिद खान यानी केआरके की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ को लेकर की गई भविष्यवाणी को रिलीज से पहले ही गलत साबित कर दिया है। केआरके ने जितने रुपयों की की फिल्म की ओपनिंग लगनी बताई है, उतना आंकड़ा तो फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने रिलीज के दो दिन पहले ही पा लिया। फिल्म की एडवांस बुकिंग इतनी तो हो गई है कि फिल्म के पहले दिन की ओपनिंग सम्मानजनक आंकड़ों तक पहुंच जाएगी। फिल्म के लिए शनिवार और रविवार का दिन बहुत चुनौती भरा रहने वाला है क्योंकि इसी दिन दर्शक परिजनों के साथ फिल्में देखने सबसे ज्यादा निकलते हैं। फिल्म ‘जुग जुग जियो’ देश में करीब ढाई हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली है।

JugJugg Jeeyo court judgement Advance Booking first day collection prediction screen number budget story cast and crew
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिल्ली एनसीआर में शानदार बुकिंग
फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की एडवांस बुकिंग को लेकर देश भर के सिनेमा वितरण क्षेत्रों में दिल्ली एनसीआर सबसे आगे हैं। बुधवार शाम तक फिल्म ने यहां के सिनेमाघरों से करीब 65 लाख रुपये एडवांस बुकिंग से बटोर लिए। इन सिनेमारों में रिलीज के पहले दिन करीब 765 शोज होने हैं। दूसरे नंबर पर एडवांस बुकिंग के मामले में मुंबई शहर है। यहां रिलीज के पहले दिन प्रस्तावित 778 शोज से फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने करीब 57 लाख रुपये बुधवार शाम तक कमा लिए थे। तीसरे नंबर पर आश्चर्यजनक रूप से हैदराबाद शहर के दर्शकों ने फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के लिए एडवांस बुकिंग की है। यहां बुधवार शाम तक 17.87 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग फिल्म की हो चुकी थी।

JugJugg Jeeyo court judgement Advance Booking first day collection prediction screen number budget story cast and crew
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram
केआरके का मुंह काला
फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने अपनी एडवांस बुकिंग से ही बुधवार शाम तक 2.80 करोड़ रुपये कमा लिए थे। करीब 100 करोड़ रुपये के बजट और प्रचार लागत में रिलीज के लिए प्रस्तावित फिल्म ‘जुग जुग जियो’ पहले दिन की करीब 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करती दिख रही। इतनी कमाई होते ही फिल्म सेफ जोन में पहुंच जाएगी। फिल्म कारोबार की अपनी अलग ही स्टाइल में बखिया उधेड़ने वाले कथित फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान यानी केआरके ने बुधवार को ही कहा था कि फिल्म पहले सिर्फ 2-3 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
JugJugg Jeeyo court judgement Advance Booking first day collection prediction screen number budget story cast and crew
जुग जुग जियो की झलक - फोटो : insta

जुग जुग जियो’ की कहानी
फिल्म ‘जुग जुग जियो’ एक पंजाबी परिवार की कहानी है जिसमें एक शादी होने वाली है। घर का बेटा विदेश में अपनी पत्नी के साथ रहता है। दोनों की पटती नहीं है और दोनों तलाक के लिए राजी भी हैं। दोनों की मंशा है कि घर पहुंचकर इसके बारे में आराम से घरवालों से बात की जाए लेकिन भारत लौटते ही उन्हें पता चलता है कि घर में एक और तलाक की तैयारी पहले से है। फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में वरुण धवन का किरदार अनिल कपूर और नीतू कपूर के बेटे का है। कियारा उनकी पत्नी बनी हैं। फिल्म के निर्देशक राज मेहता इसके पहले पंजाबी पृष्ठभूमि की ही एक और फिल्म ‘गुड न्यूज’ भी धर्मा प्रोडक्शंस के लिए बना चुके हैं।

विज्ञापन
JugJugg Jeeyo court judgement Advance Booking first day collection prediction screen number budget story cast and crew
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram

कहानी चोरी पर फैसला आज
पंजाबी पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर लॉन्च होते ही इस पर आरोप लग चुका है कि इसमें इस्तेमाल किया गया गाना ‘नच पंजाबन’ एक पाकिस्तानी गाने की नकल है। फिल्म का म्यूजिक टी सीरीज रिलीज कर रही है, उसके मुताबिक इस गाने को फिर से बनाने के लाइसेंस उन्होंने हासिल कर रखे हैं। हालांकि, गाने के मूल गायक ने इस गाने पर अपना अधिकार अब तक नहीं छोड़ा है। फिल्म की कहानी भी चोरी के होने के आरोप लगे हैं और रिलीज से पहले गुरुवार को झारखंड की एक अदालत इस मामले में अपना फैसला सुनाने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed