{"_id":"62d7084e3ddaf02dd01c42c9","slug":"juhi-babbar-birthday-know-some-unknown-facts-about-actor-raj-babbar-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Juhi Babbar: शादीशुदा एक्टर पर आया था राज बब्बर की बेटी का दिल, खूबसूरती में अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं जूही","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Juhi Babbar: शादीशुदा एक्टर पर आया था राज बब्बर की बेटी का दिल, खूबसूरती में अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं जूही
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 20 Jul 2022 08:00 AM IST
सार
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज बब्बर अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में नजर आ चुके राज बब्बर के बच्चों को इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल ना हो सका।
विज्ञापन
1 of 4
Juhi Babbar
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज बब्बर अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में नजर आ चुके राज बब्बर के बच्चों को इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल ना हो सका। अभिनेता के बेटे प्रतीक बब्बर के बारे में तो आपने काफी कुछ सुना होगा। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि राज की एक बेटी भी हैं, जिन्होंने अभिनय जगत में अपना हाथ तो आजमाया लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-
2 of 4
Juhi Babbar, Raj Babbar
- फोटो : सोशल मीडिया
20 जुलाई 1979 में जन्मी जूही एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक निर्देशक भी हैं। उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म 'काश आप हमारे होते' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन फिल्मी दुनिया में उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हो पाई। इसके बाद उन्होंने अपनी मां नादिरा बब्बर के साथ थिएटर में काम करना शुरू कर दिया। जूही अभिनय के मामले में भले ही कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हों, लेकिन खूबसूरती के मामले में वह बड़ी -बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती है। प्रोफेशनल लाइफ में नाकाम रहीं जूही की पर्सनल लाइफ काफई लाइमलाइट में रही।
3 of 4
Juhi Babbar
- फोटो : सोशल मीडिया
जूही बब्बर ने टेलीविजन के मशहूर एक्टर और होस्ट अनूप सोनी से शादी रचाई। हालांकि, जूही अनूप की दूसरी बीवी हैं। दरअसल, शादीशुदा अनूप सोनी पर जूही का दिल आ गया था, जिसके चलते अनूप ने अपनी पहली पत्नी को रिश्ते में धोखा तक दे दिया था। इतना नहीं रिपोर्ट्स की मानें तो जूही और अनूप चोरी-छिपे लिव-इन में रहने लगे थे। लेकिन जब इस बारे में अनूप की पहली बीवी को पता तो दोनों से सच्चाई कबूल कर साल 2011 में एक-दूसरे के साथ शादी कर ली। खबरों की मानें तो जूही से शादी के बाद अनूप ने अपनी दो बेटिओं की जिम्मेदारी लेने तक से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Juhi Babbar
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2003 में बॉलीवुड में एंट्री करने वाली जूही अपनी पहली हिंदी फिल्म के बाद यारा नाल बहरैल नाम की पंजाबी फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा अभिनेत्री रेफ्लेक्शन्स, उन्नस लभ फरएवर और आईटी'स माई लाइफ में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्मों के अलावा जूही टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। वह घर की बात है में नजर आ चुकी हैं। अभिनय जगत में कुछ खास मुकाम हासिल ना होने की वजह से उन्होंने अभिनय जगत से दूरी बना ली, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।