{"_id":"5ce4ea6ebdec22076b5efcf3","slug":"juhi-chawala-and-his-children-jahnavi-mehta-and-arjun-mehta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाइमलाइट से दूर रहते हैं जूही चावला के दोनों बच्चे, बेटी जाह्ववी तो लगती हैं मां की कार्बन कॉपी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लाइमलाइट से दूर रहते हैं जूही चावला के दोनों बच्चे, बेटी जाह्ववी तो लगती हैं मां की कार्बन कॉपी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 22 May 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
juhi chawala
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रहीं जूही चावला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। पिछले दिनों उन्हें वोट देते हुए देखा गया था जहां वो पति जय मेहता के साथ पहुंची थीं। जूही अक्सर इवेंट्स वगैरह में स्पॉट की जाती हैं लेकिन उनके दोनों बच्चे लाइमलाइट से कोसो दूर रहते हैं। स्टारकिड के इस दौर में जूही के बच्चों को फैंस ने शायद ही देखा हो, ऐसे में चलिए आपको उनके बच्चों से रूबरू करवाते हैं।
2 of 5
juhi chawla children
- फोटो : social media
जूही चावला ने 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की। कपल को दो बच्चे हैं। बेटी जाह्नवी अभी 18 साल की हैं जबकि बेटा अर्जुन 16 साल का है। जाह्नवी खुद भी इंस्टाग्राम पर हैं। उनके करीब 12 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
3 of 5
juhi chawla children
- फोटो : social media
जूही चावला के बच्चे अभी लंदन में एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ रहे हैं। जूही चावला अक्सर बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए लंदन जाती रहती हैं। जूही चावला खुद भी चाहती हैं कि उनके बच्चे अभी केवल पढ़ाई पर ही ध्यान दें शायद इसी वजह से वो उन्हें ग्लैमर की दुनिया से दूर ही रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
juhi chawla with daughter
- फोटो : social media
बेटी जाह्नवी के बारे में जूही चावला ने बताया कि उसकी रुचि लिखने में है और वो एक राइटर बनना चाहती हैं। वैसे तो जूही चावला का बेटा काफी छोटा है लेकिन अभी से ही उन्होंने संकेत दे दिया कि बेटा एक्टर बनना चाहता है। ऐसे में आने वाले दिनों में एक और स्टारकिड को पर्दे पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
juhi chawla with son
- फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो जूही चावला हाल ही में फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आई थीं। सालों बाद उनकी जोड़ी अनिल कपूर के साथ दिखी थी हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।