{"_id":"5b603ba04f1c1ba33e8b45b8","slug":"juhi-chawla-dream-to-cast-ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-in-phir-bhi-dil-hai-hindustani-sequel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"18 साल बाद अपनी इस फ्लॉप फिल्म का सीक्वल बनाना चाहती हैं जूही, आलिया-रणबीर को कास्ट करना है मकसद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
18 साल बाद अपनी इस फ्लॉप फिल्म का सीक्वल बनाना चाहती हैं जूही, आलिया-रणबीर को कास्ट करना है मकसद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जूही चावला लंबे समय से बड़े परदे से गायब हैं। जूही के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि वह अनिल कपूर के साथ 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही है। इस बीच जूही अपनी एक फिल्म का रीमेक बनाना चाहती हैं वो फिल्म है शाहरुख खान के साथ साल 2000 में आई फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी'।
2 of 4
जूही से जब पूछा गया कि क्या वह अपनी किसी फिल्म का रीमेक बनाना चाहेंगी तो इस जूही ने कहा कि वह 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' फिल्म का रीमेक बनाने के बारे में सोच सकती हैं। इतना ही नहीं जूही चाहती हैं कि इस फिल्म में रणबीर और आलिया को कास्ट किया जाए।
3 of 4
juhi chawla
बता दें जुलाई महीने में जूही की दो बड़ी फिल्में 2 दशक पूरा कर रही हैं। शाहरुख खान के साथ बनी फिल्म 'यस बॉस' को 21 साल पूरे हो रहे हैं। वहीं उनकी आमिर खान के साथ बनी फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' 25 साल पूरे कर रही है। दोनों ही फिल्म जूही के करियर के लिए माइलस्टोन साबित हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें सुपरस्टार शाहरुख खान और जूही चावला की साल 2000 में आई फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' असफल रही थी। फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' में शाहरुख ने अजय बक्शी और जूही ने रिया बनर्जी का किरदार निभाया था, जो प्रतिद्वंद्वी समाचार चैनलों के संवाददाता थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।