बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की जोड़ी वैसे तो हर अभिनेत्री के साथ खूब जमती है। लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिनके साथ शाहरुख की जोड़ी 'मेड फॉर ईच अदर' नजर आती है। सबसे ज्यादा दर्शकों को शाहरुख के साथ काजोल ही जमती हैं। काजोल के बाद यदि किसी की बात की जाए तो वो नाम आता है अभिनेत्री जूही चावला का। बॉलीवुड में शाहरुख खान और जूही चावला की जोड़ी ने 'डर', 'यस बॉस', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'वन टू का फोर', 'राम जाने' जैसी कई फिल्मों में काम किया।
आमिर खान के बजाए शाहरुख को सेट पर देख भड़क गईं थी जूही चावला, कहा- मेरे साथ धोखा हो गया
पहली मुलाकात का किस्सा काफी दिलचस्प है, जिसके बारे में खुद जूही चावला ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। दरअसल, जूही चावला और आमिर खान की जोड़ी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में नजर आ चुकी थी। ये जोड़ी दर्शकों के सामने काफी हिट भी थी। इसलिए मेकर्स ने भी फैसला किया था कि 'राजू बन गया जेंटलमैन' में आमिर खान और जूही चावला को कास्ट किया जाएगा। लेकिन किन्ही कारणों से ये संभव नहीं हो पाया। फिर ये फिल्म शाहरुख खान के खाते में चली गई। ये फिल्म जूही और शाहरुख की साथ में पहली फिल्म थी जिसे खूब सराहा गया।
जूही कहती हैं, मैंने जब पहली बार शाहरुख खान को देखा था तो उनके होश उड़ गए थे। जब जूही चावला को प्रोड्यूसर विवेक वासवानी ने फिल्म 'राजू बन गया जैंटलमैन' के लिए साइन किया तो उन्होंने हीरो के बारे में पूछा। विवेक ने जूही चावला से कहा कि नया हीरो है, टीवी का स्टार है और बिल्कुल आमिर खान की तरह दिखता है। जब जूही फिल्म के सेट पर पहुंचीं तो शाहरुख खान को देखते ही नाराज हो गई और फिल्म के मेकर्स से कहने लगीं, 'ये कहां से तुम्हें आमिर खान की तरह लगता है? ये तो मेरे साथ धोखा हो गया।'
जूही आगे कहती हैं,, 'उस समय शाहरुख खान, बहुत दुबले-पतले थे, उनका रंग सांवला था और बाल लंबे थे जो माथे तक आ रहे थे।' हालांकि बाद में जूही शूटिंग के लिए राजी हो गई क्योंकि उन्होंने फिल्म साइन कर ली थी और बाद में उन्हें शाहरुख के साथ काम करके बहुत मजा आया क्योंकि शाहरुख का सेंस ऑफ ह्यूमर बेहद कमाल का था।
इसके बाद शाहरुख और जूही एक दूसरे के अच्छा दोस्त बन गए। दोनों आज भी एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में भी साथ काम किया। इनकी पहली ही फिल्म से ये जोड़ी हिट हो गई और आगे चलकर इन दोनों ने 'डर', 'डुप्लीकेट, 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'वन टू का फोर' और 'भूतनाथ' फिल्मों में काम किया।