{"_id":"601f9af88ebc3e4b624deb36","slug":"juhi-chawla-shared-photo-with-bhagyashree-said-because-maine-pyar-kiya-qayamat-se-qayamat-tak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जूही चावला ने भाग्यश्री संग शेयर की तस्वीरें, खूबसूरत कैप्शन ने जीत लिया फैंस का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जूही चावला ने भाग्यश्री संग शेयर की तस्वीरें, खूबसूरत कैप्शन ने जीत लिया फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जूही चावला, भाग्यश्री
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे मैंने प्यार किया फेम अदाकारा भाग्यश्री के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों काफी खूबसूरत लग रही हैं। जूही ने निराले अंदाज में फैप्शन लिखा है ‘क्योंकि मैंने प्यार किया कयामत से कयामत तक’।
Trending Videos
2 of 5
जूही चावला, भाग्यश्री
- फोटो : इंस्टाग्राम
पहली फोटो में दोनों अभिनेत्रियां पारंपरिक परिधान में दिख रही हैं तो वहीं दूसरी में इन्होंने वेस्टर्न पहना हुआ है। दोनों ही तस्वीरें आकर्षक हैं। जूही ने हल्के पीच और क्रीम कलर का कामदार सूट पहन रखा है तो वहीं भाग्यश्री सुंदर साउथ इंडियन लुक में दिख रही हैं। उन्होंने लाल बॉर्डर वाली गोल्डन वर्क की हुई सफेद साड़ी पहन रखी है। इसके साथ ही बेहतरीन ज्वेलरी ने उनके लुक को और भी तराश दिया है। वहीं जूही सुंदर झुमके पहने हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जूही चावला, भाग्यश्री
- फोटो : सोशल मीडिया
जूही चावला ने दूसरी तस्वीर भी शेयर की है। इसमें ये दोनों वेस्टर्न लुक में हैं। जूही ने जींस पर नारंगी कलर की टी शर्ट पहन रखी है, जिसके साथ पेयरअप की गई उनकी ब्रांडेड घड़ी और चश्मा परफेक्ट लुक दे रहे हैं। भाग्यश्री डार्क जींस पर चमकती सफेदी वाला व्हाइट शर्ट पहने हुई हैं। उनका ब्रांडेड चश्मा लुक को और भी आकर्षक बना रहा है। इसके साथ दोनों के चेहरे की मुस्कुराहट तस्वीर में चार चांद लगा रही है।
4 of 5
जूही चावला
- फोटो : फाइल
तस्वीर देखकर साफ पता चल रहा है कि सालों बाद भी दोनों के बीच अच्छा दोस्ताना रिश्ता बरकरार है। जूही ने 1988 में फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से बतौर लीड अभिनेत्री अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनके साथ आमिर खान थे। वहीं भाग्यश्री ने ‘मैंने प्यार किया’ से आगाज किया था। उनके साथ सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म जूही की फिल्म के एक साल बाद 1989 में आई थी।
विज्ञापन
5 of 5
भाग्यश्री
- फोटो : amar ujala
दोनों ही फिल्मों ने कमाल दिखाया था और ब्लॉकबस्टर रही थीं। इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में लंबा समय बिताया है। जूही और भाग्यश्री की दोस्ती अब भी सलामत है। तस्वीर से भी यह साफ झलक रहा है। अब भी ये अपने लुक में आ जाएं तो इनकी खूबसूरती कई युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देती है। तस्वीर को इनके फैंस काफी प्यार दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X