{"_id":"62d989b852df065f046e9b75","slug":"junior-ntr-and-ram-charan-starrer-ss-rajamouli-film-rrr-to-release-in-japan-on-21st-october-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RRR: देश में ताबड़तोड़ कमाई के बाद अब जापान में धूम मचाएगी राजामौली की फिल्म, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RRR: देश में ताबड़तोड़ कमाई के बाद अब जापान में धूम मचाएगी राजामौली की फिल्म, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:46 PM IST
सार
मशहूर फिल्म मेकर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने देश-विदेश में कई रिकॉर्ड कायम किए। फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही ना सिर्फ ताबड़तोड़ कमाई की बल्कि लोगों की काफी प्रशंसा भी हासिल की।
विज्ञापन
1 of 4
आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
मशहूर फिल्म मेकर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने देश-विदेश में कई रिकॉर्ड कायम किए। फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही ना सिर्फ ताबड़तोड़ कमाई की बल्कि लोगों की काफी प्रशंसा भी हासिल की। देश में कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद चर्चा में आई यह फिल्म अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण स्टारर यह फिल्म ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही है। दरअसल, देश में कई रिकॉर्ड बनाने और जमकर कमाई करने के बाद अब यह फिल्म जापान में रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है।
Trending Videos
2 of 4
आरआरआर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक साउथ की यह सुपरहिट फिल्म अगले दो महीने यानी अक्टूबर में जापान में प्रदर्शित की जाएगी। जापान में फिल्म रिलीज की जानकारी देते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। फिल्म के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह जानकारी सबके साथ साझा की। अपने पोस्ट में मेकर्स ने लिखा, "यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि फिल्म आरआरआर 21 अक्टूबर, 2022 को जापान में रिलीज हो रही है। इस जानकारी के सामने आते ही आरआरआर इन जापान हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
फिल्म-आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म लगातार कई कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हाल ही में ड्यून और डॉक्टर स्ट्रेंज के पटकथा लेखक जॉन स्पैहट्स ने इस फिल्म को खूब सराहा था। 1920 के दशक के आसपास बुनी गई फिल्म आरआरआर दो महान स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीतारामराजू और कोमाराम भीम पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, अभिनेता अजय देवगन, ओलिविया मॉरिस, समुथिरकानी, एलिसन डूडी, रे स्टीवेन्सन भी अहम किरदार निभाते दिखाई दिए हैं। फिल्म को समीक्षकों भारत और दुनिया भर में दर्शकों से भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।
साल 2017 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के बाद आरआरआर एसएस राजामौली की पहली फिल्म थी, जिसने इतनी बड़ी सफलता हासिल की। फिल्म दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में एक साथ रिलीज की गई। महामारी और लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज डेट को कई बार आगे बढ़ाया गया। वहीं, सिनेमाघरों में रिलीज होने के दो महीने बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरआरआर (हिंदी) जून में "दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म" बनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।