फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Junior NTR: 25 करोड़ के आलीशान बंगले के मालिक हैं जूनियर एनटीआर, तस्वीरों में देखें एक्टर के घर की झलक

Tue, 25 Jan 2022 07:22 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 25 Jan 2022 07:22 PM IST
सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में से एक हैं। 20 मई 1983 में जन्मे जूनियर एनटीआर का पूरा नाम नंद मूर्ति तारक रामा राव है, लेकिन इंडस्ट्री में सभी उन्हें जूनियर एनटीआर के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
Junior NTR is the owner of a luxurious bungalow of worth 25 crores see a glimpse of the actor house in pictures
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में से एक हैं। 20 मई 1983 में जन्मे जूनियर एनटीआर का पूरा नाम नंद मूर्ति तारक रामा राव है, लेकिन इंडस्ट्री में सभी उन्हें जूनियर एनटीआर के नाम से जाना जाता है। बॉलीवुड के सलमान खान कहे जाने वाले जूनियर एनटीआर अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से ही आज सभी के लोकप्रिय अभिनेता बने हुए हैं। वह सिर्फ दक्षिण सिनेमा में ही नहीं बल्कि हिंदी दर्शक के बीच भी काफी मशहूर हैं। पर्दे पर सुपर हिट फिल्म देने वाले जूनियर एनटीआर कमाई के मामले में कई बड़े सितारों को मात देते हैं-

अपनी कई फिल्मों के लिए नंदी अवॉर्ड, आइफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर बेस्ट तेलुगू अवार्ड जीतने वाले एनटीआर अपने लग्जरियस लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। अभिनेता की इस आलीशान जिंदगी का एक हिस्सा उनका शानदार घर भी है। तो आइए देखते हैं अभिनेता के घर की झलक-

Junior NTR is the owner of a luxurious bungalow of worth 25 crores see a glimpse of the actor house in pictures
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

जूनियर एनटीआर हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक आलीशान बंगले की मालिक हैं। जानकारी के मुताबिक अभिनेता के इस घर की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है। इसके अलावा अभिनेता के पास हैदराबाद, बेंगलुरु, कर्नाटक में और भी कई लग्जरी घर और अपार्टमेंट मौजूद हैं। अभिनेता राम चरण और चिरंजीवी, जूनियर एनटीआर के पड़ोसी हैं। 

Junior NTR is the owner of a luxurious bungalow of worth 25 crores see a glimpse of the actor house in pictures
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता के घर में एक शानदार लिविंग एरिया भी है। एक्टर ने अपने लिविंग रूम को सफेद रंग से सजाया हुआ है। इसके साथ ही रूम में मैचिंग के फर्नीचर भी है, जो इसे परफेक्ट लुक देते हैं। इसके अलावा अभिनेता के घर में एक झूला भी है, जिस पर वह अपने बेटे के साथ खेलते नजर आते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Junior NTR is the owner of a luxurious bungalow of worth 25 crores see a glimpse of the actor house in pictures
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

जूनियर एनटीआर के दो बच्चे हैं, जिनके लिए घर में एक कमरा भी है। फोटो के को देख लगता है कि यह कमरा बच्चों का है, जहां क्रिसमस ट्री भी लगा नजर आ रहा है। इसके साथ ही एक्टर के घर में छोटा सा गार्डन भी है, जहां वह अक्सर परिवार के साथ समय बिताते हैं।

 

विज्ञापन
Junior NTR is the owner of a luxurious bungalow of worth 25 crores see a glimpse of the actor house in pictures
जूनियर एनटीआर के बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया

जूनियर एनटीआर लंबे समय से सबसे ज्यादा फीस वाले एक्टर्स में शामिल हैं। वे एक फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर जल्द ही अपनी फिल्म आरआरआर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed